सब्सक्राइब करें

एक और 'सौरभ' हत्याकांड: दोस्ती...अफेयर और कत्ल, 8 साल पहले शादी, अब हत्या; दस दिन पहले पत्नी ने बनाया था प्लान

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Apr 2025 08:26 AM IST
सार

मेरठ के बहसूमा इलाके में हुए अमित हत्याकांड में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पत्नी और उसके प्रेमी ने पुलिस को कई हैरान करने वाली जानकारी दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Meerut Saurabh murder wife and lover had made a plan to kill Amit Ten days ago see photos
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में इस बार बहसूमा इलाके में हुई अमित की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की अनुसार, पूछताछ में बताया गया कि अमित और अमरदीप दोनों दोस्त थे। दोनों साथ में टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करते थे। करीब आठ-नौ महीने पहले अमरदीप का अमित की पत्नी रविता से प्रेम प्रसंग हो गया। जब अमित को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी रविता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। रविता यह सारी बातें अपने प्रेमी अमरदीप को बताती थी। करीब पांच महीने पहले अमरदीप ने अमित के साथ काम करना छोड़ दिया था। दस दिन पहले दोनों ने अमित को मारने की योजना बनाई। तय किया कि अमित को सांप से डसवा कर मार देंगे, जिससे किसी को शक नहीं होगा। रविता ने अमरदीप को सांप का इंतजाम करने के लिए कहा था। 
Trending Videos
Meerut Saurabh murder wife and lover had made a plan to kill Amit Ten days ago see photos
मृतक युवक अमित - फोटो : अमर उजाला
नाक पर आ गए थे निशान
एसपी देहात ने बताया कि रविता द्वारा उसका मुंह दबाने से उसके नाक पर निशान आ गए थे। दोनों ने अमित को थोड़ा उठाकर उसके नीचे जिंदा सांप छोड़ दिया। सांप की पूंछ अमित की कमर के नीचे तथा सांप का मुंह कंधे की तरफ था। जिससे देखने से लगे कि अमित की मृत्यु सांप के काटने से हुई है। अमरदीप को रविता ने वहां से उसके घर भेज दिया। सुबह अमित देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने के लिए रजाई उठाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Saurabh murder wife and lover had made a plan to kill Amit Ten days ago see photos
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी 
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं। रविता और अमित के तीन बच्चे हैं। 

 
Meerut Saurabh murder wife and lover had made a plan to kill Amit Ten days ago see photos
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
रोते हुए मां को निहारते रहे तीनों बच्चे 
अमित की हत्या और पत्नी रविता के जेल जाने के बाद मासूम तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। मासूम अनिकेत (6), अनु (4), गौरी (2) अब अपनी दादी मुनेश के पास हैं। मृतक अमित चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके सबसे बड़े भाई मोनू और अंकित शादीशुदा है। जबकि उसका छोटा भाई संदीप अविवाहित है। बृहस्पतिवार को रविता के तीनों बच्चे अपनी मां से मिलने के लिए थाने पहुंचे। लेकिन थाने में बच्चों से उसकी मां को नहीं मिलवाया गया। बच्चे रोते रहे। रविता का चचिया ससुर राजू, देवर संदीप और मोनू भी थाने पहुंचे। मासूम बच्चों को अभी अपनी मां की करतूत का कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
Meerut Saurabh murder wife and lover had made a plan to kill Amit Ten days ago see photos
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed