फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना

Fri, 18 Feb 2022 02:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Feb 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Meerut Shivam Yadav Death Case: Fathers said some people made video his my son but have not urgent treatment
शिवम की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरठ में तीन दिन बाद भी पुलिस शिवम यादव की मौत के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है। वैसे पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। बार-बार सभी लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि शिवम ने आत्महत्या की है या फिर उसे किसी ने आठवीं मंजिल से फेंका है। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि शिवम के मोबाइल में 480 गेम मिले हैं, कहीं गेमिंग टास्क को लेकर तो उसने आत्महत्या नहीं की। देश के अलग-अलग राज्यों में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कई बच्चों ने पबजी गेम खेलते समय अपनी जान दी है। उधर, शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम के पिता ने कहा कि वह जमीन पर तड़प रहा था और लोग उसके फोटो खींचते रहे। लोगों की संवेदना मर चुकी है।

कौन था शिवम यादव

मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी निवासी जिम ट्रेनर प्रशांत यादव का बेटा शिवम यादव दसवीं का छात्र था और उसे यूट्यूब पर वीडियो डालने का शौक था। वह यूट्यूब पर वीडियो डालता रहता था।

यूट्यूब पर भी वीडियो डालता था शिवम

मां सरिता ने बताया कि बेटा ट्यूशन जाने से पहले घर से ही मेरे हाथ से जूस पीकर गया था। जब भी थोड़ा समय मिलता था, वह एक्सरसाइज करता था। वह यूट्यूब पर भी वीडियो डालकर पूछता था कि मम्मी मेरे 15 हजार फॉलोवर हैं और आपके 40 ही हैं। अब मेरा बेटा कैसे वीडियो डालेगा। दो में से एक ही बेटा रह गया। मेरा लाल मुझसे छिन गया।

Meerut Shivam Yadav Death Case: Fathers said some people made video his my son but have not urgent treatment
मेरठ में शिवम की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

पिता बोले- तड़पता रहा शिवम, फोटो खींचते रहे लोग

शिवम के पिता प्रशांत का कहना है कि उसका बेटा 20 से 25 मिनट तक टॉवर के नीचे पड़ा रहा। वहां पर लोगों ने उसका फोटो खींचकर सबसे पहले आरडब्ल्यूए के ग्रुप में डाल दिया, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले गए। काफी देर बाद वह अस्पताल पहुंचा। बेटे को डिग्गी में डालकर लेकर गए। लोगों की संवेदना मर चुकी है। यह बहुत ही शर्मनाक है।

Meerut Shivam Yadav Death Case: Fathers said some people made video his my son but have not urgent treatment
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

ये है मामला

बीते बुधवार को शिवम घर से ट्यूशन के लिए कहकर निकला था। लेकिन शिवम ट्यूशन नहीं पहुंचा और घर से करीब 400 मीटर दूर रोज टॉवर के नीचे पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शिवम को आठवीं मंजिल से फेंका गया है। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं गुरुवार को शिवम का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद दोपहर में सूरजकुंड पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन उसकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Shivam Yadav Death Case: Fathers said some people made video his my son but have not urgent treatment
यहीं गिरा था शिवम। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी निवासी जिम ट्रेनर प्रशांत यादव के बेटे शिवम की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवम 10वीं का छात्र था और उसके मोबाइल में 480 गेम मिले हैं। वहीं उसका बैग नौवीं मंजिल पर पड़ा मिला है। 

विज्ञापन
Meerut Shivam Yadav Death Case: Fathers said some people made video his my son but have not urgent treatment
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी कैमरे में दिखा शिवम

घटना से पहले शिवम सीसीवीटीवी कैमरे में कान पर ईयरफोन लगाकर पैदल जाता दिखाई दे रहा है। वह किसके पास जा रहा था, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में 21 फ्रेक्चर बताए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed