मेरठ में 10वीं के छात्र शिवम यादव की मौत रहस्य बन गई है। उसके मोबाइल में 480 गेम मिले हैं, जबकि उसका बैग नौवीं मंजिल पर पड़ा मिला। वहीं गर्लफ्रेंड वाली बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। लेकिन सभी के मन एक ही सवाल दौड़ रहा है कि शिवम ने आत्महत्या की या फिर उसे कॉलोनी की आठवीं मंजिल से किसी ने फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके शरीर में 21 फ्रेक्चर सामने आए है। आइए जानते हैं कि इस मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है।
रहस्य बनी शिवम की मौत: मोबाइल में मिले 480 गेम, नौवीं मंजिल पर पड़ा था बैग, गर्लफ्रेंड वाले बिंदु पर भी जांच, तड़पते परिजनों का बड़ा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम बुधवार शाम घर से ट्यूशन के लिए कहकर निकला था। ट्यूशन जाने की बजाय वह घर से करीब 400 मीटर दूर रोज टॉवर के नीचे पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शिवम को आठवीं मंजिल से फेंका गया है। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को शिवम का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोपहर में सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है।
सेहत का ध्यान रखता था शिवम, पढ़ाई का नहीं था दबाव
शिवम के अंतिम संस्कार के बाद प्रशांत छोटे बेटे शिवांग को गोद में लेकर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि बेटे पर पढ़ाई का दबाव नहीं था। उसे जिम करने का शौक था। वह अपनी सेहत का ध्यान रखता था। हर दिन जिम जाता था। उसके बेटे को आठवीं मंजिल से फेंका गया है, जबकि उसका बैग नौवीं मंजिल पर मिला है। इसकी सही जांच हो। हम किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजना चाहते। लेकिन हमारे बेटे को न्याय मिलना चाहिए।
मम्मी भाई कब आएगा
बेटे की अर्थी ले जाते समय मां बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। वह कई बार बेहोश हुईं। घर पर कुछ देर होश में आईं तो शिवांग ने मम्मी से पूछा- मेरा भाई कब आएगा। इस बात को सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि शिवम के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। उसी से शिवम की मौत का राज खुलेगा। उसके मोबाइल में दो छात्रों के नंबर मिले हैं। इसकी रिकॉर्डिंग है। बातचीत में जिम में मिलने की बात हुई है। कई नंबर डिलीट होने की आशंका है।