फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन 2019: मेरठ की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी ने खेला किसान कार्ड, राष्ट्र से किया बड़ा सवाल

Thu, 28 Mar 2019 04:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: PM Narendra Modi played Kisan card in Meerut Rally, question from nation
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने आज मेरठ की भूमि से अपनी चुनावी रैली की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जहां विपक्ष पर जमकर तंज कसे वहीं गन्ना बेल्ट पर जाटों को साधने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपनी पहली रैली शहीद अजय कुमार को श्रद्धांजलि और चौधरी चरणसिंह के गुणगान से शुरू की और सराब की सियासत तक जा पहुंचे।



चौधरी चरणसिंह को नमन कर पीएम सीधा खेतों और खलिहान तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह उन सपूतों में से एक थे जिन्होंने देश की राजनीति को खेत खलिहान पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया।

Mission 2019: PM Narendra Modi played Kisan card in Meerut Rally, question from nation
रैली में पहुंचे भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने मेरठ के मंच से किसान कार्ड भी खेला। उन्होंने जाट समुदाय को साधने की कोशिश की जो पश्चिमी यूपी की सियासत को साधने में महत्वपूर्ण रोल रखते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरणसिंह की आत्मा को बहुत दुख पहुंचता होगा कि जिन किसानों ने संघर्ष किया उन्हें सपा बसपा और कांग्रेस ने तबाह कर डाला। आपातकाल में रहते हुए इसी कांग्रेस ने उन्हें जेल में डाल दिया था और पीएम पद से हटाने की मांग भी इन्होंने ही की थी।

Mission 2019: PM Narendra Modi played Kisan card in Meerut Rally, question from nation
रैली में बोलते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिमी यूपी में काफी समर्थन प्राप्त हुआ था। उधर, अजित सिंह बागपत सीट से चुनाव हार गए थे और उनके बेटे जयंत चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा था। अब जब रालोद गठबंधन के साथ है। ऐसे में समीकरण अलग बन रहे हैं। महागठबंधन जहां पश्चिमी यूपी में जाट मुस्लिम और गुर्जर मतों को साधने की कवायद में है वहीं भाजपा के लिए कई सीटों पर चुनौती भी है। यही कारण है कि पीएम मोदी ने आज मेरठ में मंच से चौधरी चरणसिंह का जिक्र कर किसानों की नब्ज टटोली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission 2019: PM Narendra Modi played Kisan card in Meerut Rally, question from nation
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि सपा सरकार में गन्ना किसानों की दुर्दशा थी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पैंतीस हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान योगी जी पर छोड़ दिया। हमने किसानों का बकाया भुगतान दिलाया। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके गन्ना भुगतान की एक-एक पाई चुकाई जाएगी। भाजपा सरकार में इस साल का पैसा इसी साल मिल रहा है। जाहिर है गन्ना भुगतान का जिक्र कर मोदी ने ऐसा दांव खेला है जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और चुनाव के माहौल में पश्चिमी यूपी का एक बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
Mission 2019: PM Narendra Modi played Kisan card in Meerut Rally, question from nation
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को भी भुनाने की कोशिश की। उन्होंने नक्सली हमले में शहीद हुए जवान शोभित और पुलवामा हमले में शहीद हुए मेरठ के जवान अजय कुमार को नमन किया। उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए देशवासियों से सवाल किया और कहा विरोधियों में पाकिस्तान में मशहूर होने की होड़ लगी है। वे हमसे सबूत मांगते हैं। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि हमें सबूत चाहिए या फिर सपूत चाहिए। यह आपको तय करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed