उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में हुई खौफनाक वारदात के बाद से लगातार उसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। जहां लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में एक पिता ने अपनी बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी तो वहीं उसके चंद दिनों बाद ही कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां भी एक 32 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों मामले अभी ठंडे भी नहीं पड़े थे कि मंगलवार को दिन निकलते ही जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। अब किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में रिश्तेदारी में आए रिटायर्ड दरोगा की एक युवक ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर डाली।
मेरठ के किठौर क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक रिटायर्ड दरोगा की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
2 of 7
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
सामने आई हत्या की वजह
रिटायर्ड दरोगा थाना दनकौर के भट्टा पारसौल निवासी श्योराज (70) पुत्र प्रसादी अपने भतीजे प्रदीप की सुसराल थाना किठौर के गांव हसनपुर कलां में महेंद्र के घर गए हुए थे। बताया गया कि श्योराज का यहां रहने वाले युवक अंकुश से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था।
3 of 7
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रुपयों के विवाद के चलते अंकुश ने सोमवार की रात को श्योराज पर फावड़े से वार कर दिया, जिसमें रिटायर्ड दरोगा श्योराज की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अंकुश ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया।
4 of 7
मेरठ शाइना मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
इन वारदातों से भी दहला मेरठ
मेरठ के लिसाड़ीगेट में बेटी शाइना उर्फ सानिया की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया था। हत्यारोपी पिता शाहिद ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त की रात को बेटी प्रेमी वसीम से मिलने के जा रही थी, तभी उसकी आंख खुल गई। उसने बेटी को पकड़ा और उसका सिर दीवार में मार दिया। वह बेहोश हो गई तो पशु काटने वाले छुरे से गर्दन काट दी। बेटी को शाहिद मार सकता है, इसका आभास मां शहनाज को पहले से था। हत्या के बाद शहनाज पति शाहिद के जुर्म को छुपाने के लिए खामोश रही।
5 of 7
शाइना मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
वहीं पुलिस ने शाहिद की निशानदेही पर कटी गर्दन को बरामद कर लिया था। पुलिस ने पिता शाहिद कुरैशी व मां शहनाज को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज गया था।