फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Dussehra Traffic Diversion: Routes to Change from 5 PM, Police Deployed at 36 Locations

विजयदशमी 2026: दशहरा पर रूट डायवर्जन, शाम 5 बजे से बदलेगा ट्रैफिक, 36 स्थानों पर पुलिस तैनात

Mon, 19 Oct 2026 10:34 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:34 AM IST
सार

मेरठ में दशहरा पर्व पर शाम 5 बजे से मेलों की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली रोड, जेल चुंगी और सूरजकुंड के रास्तों पर प्रतिबंध रहेंगे। 36 स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
Meerut Dussehra Traffic Diversion: Routes to Change from 5 PM, Police Deployed at 36 Locations
मेरठ ट्रेफिक व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दशहरा मेलों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम पांच बजे से मेलों की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मेला लगने के कारण बागपत तिराहे से शॉप्रिक्स मॉल तिराहे तक सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जेल चुंगी, सूरजकुंड और भैंसाली मैदान की ओर जाने वाले कई रास्तों पर भी आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन


रोडवेज बसों के लिए तय किए गए रूट
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एक्सप्रेसवे के रास्ते मोदीपुरम, जीरो माइल और बेगमपुल होते हुए भैंसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली बसें मोदीपुरम और टैंक चौराहे से जीरो माइल व बेगमपुल होते हुए बस अड्डे तक आएंगी।
विज्ञापन


बिजनौर से आने वाली बसों को साकेत चौराहे से जीरो माइल और बेगमपुल होकर भैंसाली बस अड्डे तक जाने की अनुमति होगी। वापसी में भी बसें इन्हीं निर्धारित मार्गों से निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले जिन भारी वाहनों को हापुड़, गढ़ और मुरादाबाद जाना है, वे मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज, मोहिउद्दीनपुर और खरखौदा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

Trending Videos

इन रास्तों पर ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
डिग्गी तिराहे से तेजगढ़ी चौराहे और कमिश्नर आवास चौराहे के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डिग्गी तिराहे से विश्वविद्यालय रोड होकर जेल चुंगी की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को किला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को इमली तिराहे की ओर भेजा जाएगा।

जेल चुंगी पर मेला लगने के कारण गढ़ और मुरादाबाद की ओर से मुजफ्फरनगर व रुड़की जाने वाली बसों को डिग्गी तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। ये बसें तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल और जीरो माइल होते हुए आगे जाएंगी।

दिल्ली रोड और सूरजकुंड के रास्ते होंगे प्रभावित
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मेले के कारण बागपत तिराहे से शॉप्रिक्स मॉल तिराहे के बीच वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित रहेगी। वाहन बिजली बंबा बाईपास और बागपत तिराहे से बागपत रोड होकर निकल सकेंगे।

ब्रह्मपुरी चौराहे और शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहे और मलियाना पुल की ओर भेजा जाएगा।

सूरजकुंड पार्क में मेले के चलते गांधी आश्रम चौराहे, सीताराम पुलिया और सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

भैंसाली मैदान में मेला होने के कारण जली कोठी, महताब तिराहे, सीएवी स्कूल की सदर थाना वाली साइड और गुरु तेग बहादुर स्कूल की ओर से मैदान तक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 36 स्थानों पर मेले और रामलीला
दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी एसएसपी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रामलीला हो रही है और रावण दहन किया जाएगा, वहां पुलिस बल तैनात किया जाए। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डीआईजी ने बताया कि मेरठ में 36 स्थानों पर मेले और रामलीला का मंचन हो रहा है। इन सभी जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। शहर में संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। सामाजिक माध्यमों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर निगरानी, नई परंपरा की अनुमति नहीं
डीआईजी ने रामलीला, दुर्गा मूर्ति, प्रतिमा विसर्जन और जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने को कहा है। किसी भी विवाद को तुरंत सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने पर त्योहार पंजीकृत रजिस्टर संख्या आठ का अध्ययन करने को कहा गया है। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूजा पंडालों, जागरण पंडालों और प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर अग्निशमन टीम तैनात रहेगी।

पिछले पांच वर्षों के विवादों और पंजीकृत मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मार्ग परिवर्तन बिंदुओं और भीड़ नियंत्रण के लिए चलित अवरोधक लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed