फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather in Meerut: Daytime temperatures rise due to intense sunshine; relief at night

मेरठ का मौसम: तेज धूप से दिन में बढ़ा तापमान, रात में राहत, अगले कुछ दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका

Sun, 18 Oct 2026 01:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 18 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

Meerut News: रविवार को दिन निकलते ही तेज धूप के कारण मौसम गर्म हो गया। दोपहर को गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं शाम होने के साथ ही ठंडक बढ़ेगी। वहीं बदलते मौसम में लोगों को बीमारियों के प्रति भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
Weather in Meerut: Daytime temperatures rise due to intense sunshine; relief at night
तेज धूप। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में भी गर्मी का असर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि रात के समय तापमान में गिरावट से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने से गर्मी का असर बढ़ रहा है। दोपहर के समय धूप में निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह और शाम के समय मौसम सामान्य बना हुआ है। रात में तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम के इस बदलाव के चलते दिन में गर्मी और रात में राहत का दौर जारी है। आगामी दिनों में भी आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की स्थिति में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि रात का मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रह सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका
मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण के स्तर में भी वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। आगामी दो से तीन दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। मौसम शुष्क रहने और हवा की गति कम होने पर वातावरण में प्रदूषक कणों का जमाव बढ़ सकता है, जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए बाहर निकलते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed