{"_id":"63be59aa980d360e5b2a85c7","slug":"photo-drunken-youth-created-ruckus-near-ssp-residence-police-lathicharged-four-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTO: नशे में धुत युवकों ने एसएसपी आवास के पास मचाया उत्पात, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTO: नशे में धुत युवकों ने एसएसपी आवास के पास मचाया उत्पात, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Jan 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नशे में धुत युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में मंगलवार देर रात एसएसपी आवास के पास आईसीआईसीआई बैंक के बाहर शराब पीकर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत युवक कभी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस करते तो कभी गाड़ी की छत पर खड़े होकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान यहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवकों को घर जाने को कहा तो वे नहीं माने।
इसके बाद पुलिस ने नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवकों पर जमकर लाठियां बरसाईं। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें नसीहत देते हुए परिजनों को सौंप दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे नशे में युवकों ने अधिकारी के आवास के नजदीक गाड़ियों को पार्क कर हंगामा किया।
2 of 6
नशे में धुत युवक
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर आईसीआईसीआई बैंक है। मंगलवार रात बैंक के सामने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे।
3 of 6
नशे में धुत युवक
- फोटो : अमर उजाला
नशे में धुत युवकों ने तेज आवाज में कार का डीजे बजा रखा था। वे कभी कार की छत पर चढ़कर नाचते तो कभी बोनट पर चढ़कर हंगामा करते। हंगामा सुनकर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नशे में धुत युवक
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर डायल 112 व लालकुर्ती थाने की जीप मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से भी अभद्रता की और अंजाम भुगत लेने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
नशे में धुत युवक
- फोटो : अमर उजाला
मामला बिगड़ता देख पुलिस ने युवकों पर लाठियां बरसा दीं। तब जाकर युवक शांत हुए। वहीं पुलिस चारों युवकों को कार सहित थाने ले आई और लॉकअप में बंद कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।