फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: सीए के रिजल्ट में चमके मेरठ के होनहार, अदिति सिंघल रहीं जनपद में टॉपर, पढ़ें हर अपडेट

Tue, 10 Jan 2023 09:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

सीए फाइनल में अदिति सिंघल ने 800 में से 528 अंक प्राप्त कर मेरठ में पहला स्थान प्राप्त किया है। मूल रूप से हापुड़ के अशोक कालोनी निवासी अदिति ने 12वीं उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स गाजियाबाद से उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
UP: 40 students of Meerut have achieved success in CA Final and Intermediate results
परिवार के साथ अदिति। - फोटो : amar ujala

सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में मेरठ के छात्र-छात्राओं ने खूब नाम रोशन किया है। 40 के करीब छात्र-छात्राएं सीए बने हैं। 126 छात्र-छात्राओं ने सीए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है। अदिति सिंघल सीए में जनपद टॉपर रही हैं। राही जैन जनपद में द्वितीय और दिव्याक्षी तीसरे स्थान पर रही हैं। 



सीए फाइनल में मेरठ से 398 छात्र-छात्राओं ने पेपर दिया। इनमें से 10 ने दोनों ग्रुप पास किए, 43 ने प्रथम ग्रुप और 37 ने द्वितीय ग्रुप उत्तीर्ण किया। सीए इंटरमीडिएट में 449 छात्र-छात्राओं ने पेपर दिया, इनमें 126 उत्तीर्ण रहे। दोनों ग्रुप में 11, प्रथम ग्रुप में 54 और द्वितीय ग्रुप में 61 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। मेरठ ब्रांच चेयरपर्सन सीए नीमिशा अग्रवाल, सीए राजीव गुप्ता, सीए अजय गुप्ता और सीए अनुपम शर्मा ने सभी को बधाई दी है। 

UP: 40 students of Meerut have achieved success in CA Final and Intermediate results
परिवार के साथ राही जैन। - फोटो : amar ujala

पहले प्रयास में ही पाई अदिति ने सफलता 
सीए फाइनल में अदिति सिंघल ने 800 में से 528 अंक प्राप्त करके मेरठ में पहला स्थान प्राप्त किया है। मूल रूप से हापुड़ के अशोक कालोनी निवासी अदिति ने 12वीं उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स गाजियाबाद से उत्तीर्ण की। अदिति के पिता पदम कुमार सिंघल बिजनेसमैन हैं और माता कल्पना सिंघल गृहिणी हैं। अदिति ने मेरठ सेंटर से परीक्षा दी। अदिति ने ऑनलाइन कोचिंग की। अदिति अब जॉब करेंगी। अदिति अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देती हैं। परिवार में दादा अशोक कुमार सिंघल (मूले चाचा) भाई शिवा सिंघल हैं। अदिति सोशल मीज्ञ्डिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। 

राही जैन ने जनपद में पाया दूसरा स्थान 
सीए फाइनल में राही जैन ने 800 में 501 नंबर लाकर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सदर बाजार निवासी राही जैन ने सोफिया से 12वीं की। उन्होंने सीए इंटरमीडिएट भी प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण किया और फाइनल भी प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण किया है। राही के पिता मयंक जैन ज्वैलरी व्यवसायी हैं। माता रूचि जैन गृहिणी हैं। राही जैन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। राही अब जॉब करना चाहती हैं। राही अपना आदर्श माता-पिता और दादा अतुल कुमार जैन और दादी नीरा जैन को मानती हैं।

UP: 40 students of Meerut have achieved success in CA Final and Intermediate results
परिवार के साथ दिव्याक्षी खरे - फोटो : amar ujala

जनपद में तीसरे स्थान पर रहीं दिव्याक्षी खरे 
दिव्याक्षी ने 800 में से 456 नंबर लाकर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पल्लवपुरम निवासी दिव्याक्षी ने 12वीं दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड से उत्तीर्ण किया। उन्होंने भी सीए फाइनल प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण किया है। उनके पिता एमपी खरे शिक्षक हैं, माता मधु खरे गृहिणी हैं। दिव्याक्षी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। दिव्याक्षी ने दो महीने तक 14 घंटे पढ़ाई की। दिव्याक्षी अब जॉब करना चाहती हैं। 

पहले प्रयास में ही मिली अक्षत को सफलता  
अक्षत ने सीए फाइनल में 427 अंक प्राप्त किए हैं। बलवंत नगर निवासी अक्षत के पिता लखनऊ विकास प्राधिकरण में इंजीनियर हैं, माता जागृति शर्मा गृहिणी हैं। अक्षत ने भी पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। उनकी बड़ी बहन आशी शर्मा भी सीए हैं। उनके चाचा अनुपम शर्मा वरिष्ठ सीए हैं। उनके निर्देशन में अक्षत अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: 40 students of Meerut have achieved success in CA Final and Intermediate results
परिवार के साथ आयुष वर्मा। - फोटो : amar ujala

आयुष वर्मा ने प्राप्त किए 424 अंक 
आयुष वर्मा ने सीए फाइनल में 800 में से 424 अंक प्राप्त किए हैं। वैशाली कालोनी निवासी आयुष ने दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड से 12वीं उत्तीर्ण की। पिता अमरीश कुमार वर्मा सीए हैं, माता अंशू वर्मा गृहिणी हैं। आयुष सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। आयुष अब जॉब करेंगे, बाद में पिता के साथ प्रैक्टिस करेंगे। 

लक्ष्य अनेजा ने प्राप्त किए 416 अंक 
लक्ष्य ने सीए फाइनल में 416 अंक प्राप्त किए हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी लक्ष्य ने 12वीं मेरठ पब्लिक स्कूल से उतीर्ण की। पिता जितेंद्र अनेजा प्राइवेट जॉब में हैं, माता वीना अनेजा गृहिणी हैं। लक्ष्य सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं। लक्ष्य अब सीएफए सर्टिफाइट फाइनेंशियल एनेलिस्ट का कोर्स करना चाहते हैं। लक्ष्य अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं।  

यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने

महक बनीं सीए 

आरकेपुरम निवासी महक अग्रवाल भी सीए बनी हैं। महक के पिता दिनेश अग्रवाल ठेकेदारी करते हैं, माता चंचल अग्रवाल गृहिणी हैं। परिवार में दादी पिस्तो देवी, बड़े भाई अक्षत अग्रवाल और भाभी राधिका अग्रवाल हैं।

विज्ञापन
UP: 40 students of Meerut have achieved success in CA Final and Intermediate results
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

यश ने पाई सीए में सफलता 
असौड़ा हाउस निवासी यश गुप्ता ने भी सीए बने हैं। उनके पिता अरविंद गुप्ता डाक विभाग में हैं, माता लक्ष्मी गुप्ता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप सीए शिव कुमार गुप्ता के निर्देशन में की है। 

इन्होंने भी प्राप्त की सफलता 
इनके अलावा रुद्राक्ष अग्रवाल, नमन शर्मा, मनोज शर्मा ने राजीव अग्रवाल के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया। पाखी, परविंदर, अराधाना, आयुष गोयल, यशिका गर्ग, दिव्यांगनी अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, आकांशा जैन, आदित्य एरॉन, साक्षी चौधरी, सोमल भारती और तनु चौहान भी सीए बनी हैं। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed