{"_id":"630f61d94fd89c61c968cfe3","slug":"police-get-vital-evidence-by-cctv-in-case-of-wife-and-son-murder-of-pnb-bank-manager","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सदमे में बैंक मैनेजर: पुलिस को मिले अहम सबूत, सगे देवर से चल रही पूछताछ, जल्द खुलेगा डबल मर्डर का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में बैंक मैनेजर: पुलिस को मिले अहम सबूत, सगे देवर से चल रही पूछताछ, जल्द खुलेगा डबल मर्डर का राज
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लग गए हैं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर समेत कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस बड़ी वारदात का खुलासा कर सकती है। जांच में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।
बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। बताया गया कि हत्यारोपी स्कूटी के साथ मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार काम कर रही है।
2 of 7
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस की जांच पिछले 48 घंटे से लगातार चल रही है। जांच के लिए एसएसपी ने पांच टीमें लगाई हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पुलिस को एक और फुटेज मिला है। यह फुटेज बिजली बंबा बाईपास का बताया जा रहा है, यहां पर भी स्कूटी सवार कैमरे में कैद हुए हैं।
3 of 7
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सर्विलांस की टीम कई मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर सहित तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का मानना है कि इस मामले में उन लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिन पर पुलिस को शक है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मैनेजर से कौन-कौन रंजिश रखता है। बताया गया कि संदीप पिछले लंबे समय से पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात था। कुछ दिनों पहले ही उसका चयन ब्रांच मैनेजर के पद पर हुआ है। इसके बाद से उसके नजदीकी लोग भी उससे जलन करने लगे थे। वहीं पत्नी और बेटे की हत्या से बैंक मैनेजर संदीप सदमे में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
अभी कुछ बताना नहीं चाहते पुलिस अधिकारी
मामले की जांच में जुटे अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।