{"_id":"6a9fa2f2874e3049730a44a3","slug":"saharanpur-mosque-demolition-well-found-beneath-mosque-could-be-250-years-old-asi-team-inspected-inside-well-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!: 15 मिनट तक कुएं में उतरकर आंतरिक संरचना की जांच, ईंटें भी देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!: 15 मिनट तक कुएं में उतरकर आंतरिक संरचना की जांच, ईंटें भी देखीं
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
सहारनपुर में मस्जिद के मलबे के नीचे मिले कुएं की एएसआई टीम ने जांच की। टीम कुएं में उतरी। करीब 15 मिनट तक कुएं के अंदर स्थित संरचना, ईंट आदि की जांच-पड़ताल करने के बाद वह बाहर आए। एएसआई ने बताया कि कुआं 250 साल पुराना हो सकता है। प्रथम दृष्टया कुएं की संरचना उत्तर मध्यकालीन लग रही है। आगे की जांच प्रशासन के ऊपर निर्भर है। यदि खोदाई आदि का निर्णय लिया जाता है तो जांच की जाएगी।
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद उसके नीचे मिले कुएं की जांच के लिए सोमवार को एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम लखनऊ से सहारनपुर पहुंची। एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि कुआं करीब 250 साल पुराना हो सकता है। अभी जांच जारी है। उधर, सपा और कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ सदस्यों ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रेसवार्ता की और एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर को ज्ञापन सौंपा।
दो दिन पहले सपा के 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के मंडलायुक्त से मिलने की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। ज्यादातर सपाइयों को पुलिस ने उनके गृह जनपद में ही हाउस अरेस्ट कर लिया।
2 of 19
कुएं की जांच करती लखनऊ से आई एएसआई की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर के समय मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। मंडलायुक्त के नहीं मिलने पर अपर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सर्किट हाउस में विधान परिषद अन्य नेता पहले से पहुंचे हुए थे।
3 of 19
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिला कुआं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पर भी पुलिस की में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सांसद इकरा हसन समेत घेराबंदी रही। पूर्व मंत्री शायान मसूद को सर्किट हाउस पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए सपाइयों ने इसे सरकार और प्रशासन की तानाशाही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 19
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं को देखते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने मस्जिद स्थल पर सफाई, खोदाई या किसी भी तरह के परिवर्तन पर रोक लगाने, भूखंड पर तीसरे पक्ष के अधिकार अथवा निर्माण को रोकने की मांग की। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय को सहारनपुर पहुंचने से पहले ही लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
5 of 19
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं को देखती पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, लखनऊ से आई टीम ने कुएं की ईंटों की बनावट समेत पुरातात्विक पहलुओं को परखा गया। प्राथमिक जांच के बाद अधिकारी ने बताया कि कुआं लखौरी ईंटों से बना हुआ प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर उम्र करीब 250 साल पुरानी हो सकती है। वहीं, विश्वकर्मा चौक पर एक विवादित पोस्टर लगा मिला, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।