फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस जिले में छात्र बन रहे रणछोड़ दास छांछड़, हजारों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा 

Sun, 24 Feb 2019 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
up board examination, Thousands students leave board exam in Bijnor district of UP
Board exam

यूपी के बिजनौर जिले में यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा का असर सामने आने लगा है। नकल पर नकेल कसते ही हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले हजारों छात्र व छात्राएं रणछोड़दास छांछड़ बन रहे हैं। परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की सख्त घेराबंदी के चलते नकलची भी नहीं पकड़े जा रहे हैं। शनिवार को 3606 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार विषय के मुताबिक घेराबंदी की रणनीति बनाई जा रही है। 

up board examination, Thousands students leave board exam in Bijnor district of UP
up board exam

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार शनिवार कोण हाईस्कूल समाज विज्ञान का अनिवार्य पेपर था। जिले के सभी 129 केंद्र पर परीक्षा थी। सचल दल सुबह से ही सक्रिय हो गए। इसके चलते कोई नकल का केस नहीं पकड़ा गया। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। प्रथम पाली की हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 52370 परीक्षार्थियों में 48843 उपस्थित व 3527 अनुपस्थित रहे।


 
up board examination, Thousands students leave board exam in Bijnor district of UP
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

इंटर गणित व प्रारंभिक सांख्यिकी में पंजीकृत 87 छात्रों में 86 उपस्थित व एक अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 1569 में 1514 उपस्थित व 55 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण में पंजीकृत 224 में से 209 उपस्थित व 15 अनुपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
up board examination, Thousands students leave board exam in Bijnor district of UP
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी।

इंटरमीडिएट कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा में पंजीकृत 168 परीक्षार्थी में 160 उपस्थित व आठ अनुपस्थित रहे हैं। इस प्रकार हाई स्कूल में 3527 व इंटरमीडिएट में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।


 
विज्ञापन
up board examination, Thousands students leave board exam in Bijnor district of UP
up board exam - फोटो : amar ujala

बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे नकलविहीन परीक्षा का असर बताया जा रहा है। हाईस्कूल हिंदी के अनिवार्य विषय में 3369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 3527 हो गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed