फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो; चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

शामली में जमीन विवाद में किसान ने खुद को आग लगा ली। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान के परिजन का आरोप है कि सदर तहसील कानूनगो ने चहारदीवारी नहीं गिराने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर प्रशासन की टीम गिराने पहुंच गई। चहारदीवारी का विवाद था। मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
UP farmer sets himself on fire Officials remained mere spectators while a sub-inspector kept recording a video
Farmer set himself on fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के शामली के गोहरनी गांव में भूमि के विवाद में चहारदीवारी हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने किसान आदित्य (22) ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। किसान ने कानूनगो पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया।


गोहरनी गांव निवासी किसान आदित्य का परिवार के सदस्यों से 1.0256 हेक्टेयर भूमि को लेकर एसडीएम न्यायालय में वाद चल रहा है। सोमवार की शाम को कानूनगो अमरीश शर्मा और राजस्व विभाग की टीम के अन्य सदस्य गांव पहुंचे और चहारदीवारी को गिरवाने का प्रयास करने लगे। 
UP farmer sets himself on fire Officials remained mere spectators while a sub-inspector kept recording a video
किसान ने खुद को लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
आदित्य और उसके परिवार ने विरोध किया। आदित्य के परिजनों का आरोप है कि सदर तहसील कानूनगो ने चहारदीवारी नहीं गिराने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर प्रशासन की टीम गिराने पहुंच गई। 
UP farmer sets himself on fire Officials remained mere spectators while a sub-inspector kept recording a video
गोहरनी में किसान ने खुद को लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
आदित्य का परिवार प्रशासन से चहारदीवारी हटाने का आदेश मांग रहा था। उनके अनुसार उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। हंगामे के दौरान किसान आदित्य ने बोतल से ज्वलनशील पदार्थ निकालकर खुद पर उड़ेला और आग लगा ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP farmer sets himself on fire Officials remained mere spectators while a sub-inspector kept recording a video
गोहरनी में किसान ने खुद को लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
आदित्य के पिता मनोज ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। एसडीएम सचिन राजपूत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कानूनगो अमरीश शर्मा का कहना है कि रिश्वत मांगने का आरोप बेबुनियाद है। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम आदित्य के यहां कार्रवाई के लिए गई थी। 
विज्ञापन
UP farmer sets himself on fire Officials remained mere spectators while a sub-inspector kept recording a video
गोहरनी में किसान ने खुद को लगाई आग, मोबाइल से वीडियो बनाता दरोगा - फोटो : वीडियो ग्रैब
किसान का वीडियो बनाता रहा दरोगा
शामली के गोहरनी गांव के पास भूमि विवाद में किसान आदित्य द्वारा खुद को आग लगाने के बाद ही उसके परिजन और ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। आरोप है कि मौके पर मौजूद तहसीलदार, कानूनगो और राजस्व टीम के अन्य सदस्य तमाशबीन बने रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed