{"_id":"5f9c28e1e08a2c051c3d6f1e","slug":"thousands-worshiped-mother-vindhyavasini-on-shardiya-purnima","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारदीय पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, हजारों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, हजारों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
शारदीय पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद दान कर पुण्य के भागी बने। कालीखोह में मां काली और पहाड़ पर विराजमान मां अष्टभुजा देवी का भी दर्शन-पूजन कर भक्तों ने लंगूरों को चना भी खिलाया।
Trending Videos
2 of 4
दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
- फोटो : दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
नवरात्र के बाद विंध्य क्षेत्र की साफ-सफाई न कराए जाने से पूर्णिमा पर दर्शनार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को गंदगी भरे राहों से होकर गुजरना पड़ रहा था। विंध्याचल मंदिर में सुबह से ही मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो देर रात्रि तक अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार का दिन होने के कारण मां की आराधना करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित बाबा भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। माता के भव्य शृंगार स्वरूप के दर्शन को लालायित नर-नारी और बच्चे न्यू वीआईपी रोड और गंगा घाट की तरफ जाने वाली गली में जयकारे लगाते हुए कतारबद्ध रहे।
4 of 4
दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर में उमड़े दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स की जहां व्यवस्था की गई थी वहीं पंडा समाज के लोगों भी भीड़ को नियंत्रित कर अपना सहयोग देते रहे। मां विंध्यवासिनी के दर्शनोपरांत महिला श्रद्धालुओं में ज्यादातर गलियों में सजी दुकानों पर ने खिलौने व शृंगार के सामानो की खरीदारी में जुटी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।