{"_id":"6a11454c46f1f68575067d67","slug":"couple-commits-suicide-in-rampur-family-in-shock-investigation-into-several-angles-underway-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोली एक और मौत दो: 'मां-पापा ऐसा कदम उठाएंगे सोचा न था', जान देने वाले बर्तन व्यापारी और पत्नी को थी ये बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली एक और मौत दो: 'मां-पापा ऐसा कदम उठाएंगे सोचा न था', जान देने वाले बर्तन व्यापारी और पत्नी को थी ये बीमारी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 23 May 2026 12:36 PM IST
सार
रामपुर में दंपती गोलीकांड से परिवार सदमे में है। कई पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस को मौके से सुनील रस्तोगी की 15 पेज की डायरी भी मिली थी। डायरी में उन्होंने अवसाद, आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की बीमारी का जिक्र किया था।
विज्ञापन
1 of 15
rampur suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे के मुख्य बाजार में हुए दंपती गोलीकांड के बाद पूरे नगर में शोक का माहौल है। बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी और उनकी पत्नी नेहा रस्तोगी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे पीयूष रस्तोगी और बेटी कृषि रस्तोगी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उनके माता-पिता इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।
बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की लंबी बीमारी के कारण सुनील रस्तोगी काफी समय से मानसिक तनाव में थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी नेहा रस्तोगी को पीठ से सटाकर खुद को गोली मार ली थी। एक ही गोली लगने से दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
2 of 15
शाहबाद में कारोबारी दंपती की माैत की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीयूष और कृषि ने बताया कि घर में सुख-दुख आते रहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके माता-पिता अंदर ही अंदर इतना टूट चुके थे। कृषि एक दिन पहले ही नोएडा से घर आई थी। उसने बताया कि वह अपने माता-पिता से ठीक से बात भी नहीं कर सकी थी और इससे पहले ही यह घटना हो गई।
3 of 15
शाहबाद पुलिस जांच करती हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद से दोनों भाई-बहन गहरे सदमे में हैं। परिजन लगातार उनके साथ मौजूद हैं और उन्हें अकेला नहीं छोड़ रहे हैं। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि दोनों किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
कारोबारी दंपती के माैत के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को मौके से सुनील रस्तोगी की 15 पेज की डायरी भी मिली थी। डायरी में उन्होंने अवसाद, आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की बीमारी का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 15
माैके पर मिली रायफल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस क्राइम सीन कराएगी रिक्रिएट
रामपुर जिला पुलिस जल्द ही शाहबाद सुसाइड मामले में क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी। इससे यह पता चलेगा कि कैसे व्यापारी ने सुसाइड किया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि क्राइम सीन रिक्रिएट का उद्देश्य घटनाक्रम को स्थापित करना है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि दोनों ने कैसे आत्महत्या की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।