सब्सक्राइब करें

UP: डायरी में लिखी निराशा-तनाव की कहानी, कैंसर पीड़ित पत्नी को पीठ से सटा व्यापारी ने चलाई राइफल, दोनों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 22 May 2026 01:42 PM IST
सार

रामपुर जिले के शाहबाद इलाके में व्यापारी सुनील रस्तोगी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। सीने से निकली गोली पीछे खड़ी पत्नी नेहा रस्तोगी को भी लग गई। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस को मिली डायरी में परेशान होने का जिक्र मिला है।  

विज्ञापन
UP: Tale Despair and Stress Penned in Diary Cancer-Stricken Wife Shot Dead by Merchant Husband with Rifle
शाहबाद में कारोबारी दंपती की माैत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शाहबाद कस्बे के मुख्य बाजार में रहने वाले बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी (50) ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे पत्नी नेहा रस्तोगी (45) को अपनी पीठ से सटाकर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। व्यापारी के सीने से निकली 315 बोर की गोली पीछे मौजूद पत्नी के सीने में जा घुसी।



UP: Tale Despair and Stress Penned in Diary Cancer-Stricken Wife Shot Dead by Merchant Husband with Rifle
माैके पर पड़ी कारोबारी की राइफल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक गोली से दोनों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसे राइफल साफ करने के दौरान का हादसा बताया गया लेकिन शाम होने तक पुलिस के हाथ वह डायरी लग गई, जिसमें उन्होंने पत्नी को कैंसर होने के बाद से निराशा, आर्थिक तंगी और तनाव से गुजरने की लंबी कहानी लिखी है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि वह अवसाद से जूझ रहे थे।

Trending Videos
UP: Tale Despair and Stress Penned in Diary Cancer-Stricken Wife Shot Dead by Merchant Husband with Rifle
शाहबाद में सनसनीखेज वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुनील रस्तोगी ने पत्नी और खुद को लाइसेंसी राइफल से निशाना बनाने की वारदात को अपने घर की दूसरी मंजिल पर अंजाम दिया। घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर नीचे के कमरे (भूतल) में मौजूद सुनील का बेटा पीयूष और बेटी कृषि दौड़कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। गोली की आवाज से कुछ पड़ोसी भी उनके घर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Tale Despair and Stress Penned in Diary Cancer-Stricken Wife Shot Dead by Merchant Husband with Rifle
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सभी ने पति-पत्नी के रक्तरंजित शव देखे। पास में ही उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। उनके हाथ में लोहे का पाइप था, जैसा परदे टांगने में इस्तेमाल होता है। पड़ोसियों की सूचना पर सीओ देवकीनंदन तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही रामपुर से एएसपी अनुराग सिंह और एसपी सोमेंद्र मीणा भी व्यापारी के घर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए।

विज्ञापन
UP: Tale Despair and Stress Penned in Diary Cancer-Stricken Wife Shot Dead by Merchant Husband with Rifle
पूरे कमरे को किया गया सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाम को एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सुनील रस्तोगी ने सीने से सटाकर राइफल चलाई थी। इससे निकली गोली पत्नी नेहा के सीने के पास मिली है। रिपोर्ट में गोली के जो एंगल आए हैं, उसके मुताबिक आत्महत्या करते समय सुनील ने पत्नी को अपनी पीठ के पीछे खड़ा किया हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed