UP: प्रेमी संग भागी बेटी, पिता ने जहर खाकर दी जान; घटना के बाद से बुजुर्ग ने बंद की बातचीत, छोड़ दिया था खाना
मझोला थाना क्षेत्र में बेटी के प्रेमी संग भागने से दुखी पिता ने जहर खाकर जान दे दी। बेटी घर से करीब 25 लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई थी। इस घटना से पिता ने बातचीत और खाना छोड़ दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बेटी ने घर की दहलीज लांघी तो पिता ने जहर खाकर जान दे दी। बेटी घर से 25 लाख रुपये के जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसी बात से दुखी पिता ने घर में बातचीत बंद कर दी थी और खाना भी छोड़ दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
लाइनपार के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने 15 मई को मझोला थाने में फिरोजाबाद जिले के एका थानाक्षेत्र के राजपुर निवासी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी हिमांशु अपने साथ उसकी 22 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती अपने घर से करीब एक लाख रुपये और 24 लाख रुपये के जेवर भी ले गई है।
पुलिस और परिजन युवती की तलाश में जुटे थे लेकिन उसके पिता बेटी के अचानक घर से चले जाने से इतने दुखी हो गए कि उन्होंने बातचीत करनी बंद कर दी और खाना भी नहीं खा रहे थे। परिजनों के समझाने पर भी इस दुख से बाहर नहीं निकल पाए।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे में अकेले थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिता को साईं अस्पताल ले गई, जहां करीब चार बजे उनकी मौत हो गई।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के जहर खाने की बात सामने आई है। परिवार के लोगों ने बताया कि 14 मई को उसकी बेटी किसी के साथ चली गई थी। इसी बात से वह दुखी थे।
अब किसी को मुंह नहीं दिखा पाऊंगा
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बेटी के अचानक जाने के बाद उसके पिता बहुत दुखी थे। वह बार बार यह ही बोल रहे थे कि बहुत बदनामी हो गई। अब वह किसी को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। पिता ने बेटे की शादी के लिए मेहनत मजदूरी करके जेवर खरीदकर रखे थे लेकिन युवती रिश्ते के ममेरे भाई से प्रेम करती थी और शादी करना चाहती थी लेकिन परिजन उसके लिए दूसरे लड़के की तलाश कर रहे थे।