{"_id":"6984e55f52cbc26f81086afd","slug":"killing-suicide-pragati-on-8th-february-rohit-s-marriage-was-on-28th-killed-old-love-with-a-new-knife-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Killing & Suicide: आठ फरवरी को प्रगति, तो 28 को थी रोहित की शादी, नए चाकू से किया पुरानी मुहब्बत का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Killing & Suicide: आठ फरवरी को प्रगति, तो 28 को थी रोहित की शादी, नए चाकू से किया पुरानी मुहब्बत का खून
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:34 AM IST
सार
Muzaffarnagar News: रोहित ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया था, जबकि प्रगति को परिजनों ने समझा दिया था। प्रगति के प्यार में पागल रोहित मौका देखकर उसके घर आया और हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया।
जानसठ के गांव भलवा में रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को समझाया गया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों के परिजनों ने शादी तय कर दी। 28 फरवरी को रोहित की बरात तिगाई गांव जानी थी, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद प्रेमिका की शादी की तारीख नजदीक आई तो खौफनाक फैसला किया गया।
Trending Videos
2 of 5
जिस कमरे में शव पड़े मिले, वहां जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
घर आमने-सामने होने के बावजूद गांव में दोनों का मिलना मुश्किल होता था। करीब दो साल पहले प्रगति एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए गुरुग्राम चली गई। रोहित भी कभी रोडवेज में परिचालक तो कभी निजी कंपनी में नौकरी के बहाने गुरुग्राम में ही आता जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही नहीं माने। पिछले साल भी दोनों की शादी कहीं और तय की गई थी लेकिन इंकार कर दिया गया। इस बार तय किया गया कि पहले प्रगति की शादी होगी और इसके बाद रोहित की।
4 of 5
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
करीब 15 दिन पहले रोहित ने अपने परिजनों के साफ इंकार कर दिया कि वह शादी नहीं करेगा। वह सिर्फ प्रगति से ही मोहब्बत करता है। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई। प्रेमिका की शादी नजदीक आने के कारण वह बेचैन हो उठा। बृहस्पतिवार को मौका पाकर मोहब्बत का खूनी खात्मा कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
भलवा हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
योजना बनाई, नए चाकू की वारदात
रोहित ने पूरी वारदात की योजना बनाई। घटनास्थल से पुलिस ने नया चाकू बरामद किया है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन पहले ही चाकू खरीदा और मौका पाकर वह प्रगति के घर पहुंच गया। कमरे में कुछ देर बात करने के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।