सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिमी यूपी को मथ रहे BJP के स्टार प्रचारक; जयंत बोले- जब RLD-NDA साथ है तो बढ़िया बात है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Apr 2024 04:27 PM IST
सार

 लोकसभा चुनाव में एनडीए के स्टार प्रचारक गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। 

विज्ञापन
BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together
अमित शाह और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के बीच एनडीए के स्टार प्रचारक अमित शाह आज मुजफ्फरनगर के शाहपुर पहुंचे। यहां उनके साथ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। जिले के शाहपुर कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई। दोनों ही नेताओं ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जयंत ने सपा छोड़ने के सवाल पर भी तीखे पलटवार किए। 

Trending Videos
BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together
रैल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सभास्थल पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं अमित शाह और जयंत चौधरी को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। वहीं जयंत ने अपने एक्स अकाउंट पर जनसभा की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा- जब RLD-BJP NDA में एक साथ हैं मुजफ्फरनगर की तो बढ़िया बात है!

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together
अमित शाह और जयंत की रैली - फोटो : अमित शाह और जयंत की रैली

मंच पर मौजूद नेताओं ने जयंत चौधरी व गृह मंत्री को चौधरी चरणसिंह की फोटो भेंट की। मंच से बोलते हुए जयंत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह आखरी बार मुजफ्फरनगर ही आए थे। वह चाहते थे कि गरीबों का सम्मान हो, कल्याण हो। वे लोग वोट लेने के लिए चौधरी चरण सिंह का नाम लेते थे, लेकिन भारत रत्न मिलने पर खुशी नहीं जताई। कहा कि पहले चरण में चुनाव हैं कोई कसर मत छोड़ देना।

BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together
अमित शाह और जयंत की रैली - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सपा से अलग होने पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी मारना कहते हैं। कहा कि किसानों के लिए सरकार फैसले लेगी। जो सरकार चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे रही है वह किसानों का सम्मान है।

विज्ञापन
BJP Star campaigners Amit Shah in West UP, Jayant says RLD-NDA good together
अमित शाह और जयंत की रैली - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए। गन्ने के दाम बढ़ाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed