सब्सक्राइब करें

PHOTOS: संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर छतों से खूब हुआ पथराव, टूटे शीशे, मची भगदड़, 10 से ज्यादा घायल

अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on vehicles of minister Sanjeev Baliyan convoy in Madhkarimpur village of Muzaffarnagar pictures
गाड़ियों पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार रात को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव में गाड़ियों में बैठे 10 से ज्यादा कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं।

उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
Stones pelted on vehicles of minister Sanjeev Baliyan convoy in Madhkarimpur village of Muzaffarnagar pictures
मुजफ्फरनगर मंत्री संजीव बालिया के काफिले की गाड़ियों पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर गांव में चुनावी सभा के दौरान कुछ युवकों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर पथराव किया। पथराव में 10 से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stones pelted on vehicles of minister Sanjeev Baliyan convoy in Madhkarimpur village of Muzaffarnagar pictures
गाड़ियों पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में चुनाव की सभा चल रही थी। सभास्थल के पास ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान कुछ युवक पहुंचे और खड़ी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे गांव में भगदड़ मच गई।

Stones pelted on vehicles of minister Sanjeev Baliyan convoy in Madhkarimpur village of Muzaffarnagar pictures
गाड़ियों पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रकरण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान गांव से दूसरी सभा के लिए चले गए।

विज्ञापन
Stones pelted on vehicles of minister Sanjeev Baliyan convoy in Madhkarimpur village of Muzaffarnagar pictures
गाड़ियों पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि विपक्ष साजिश रच रहा है। भाजपा ने विकास कार्य कराए हैं। अगर विपक्ष में दम है तो मर्यादा में रहकर चुनाव लड़ें और जनता को अपनी वोट के दम पर फैसला करने देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed