सब्सक्राइब करें

रामपुर तिराहा कांड फैसला: ADJ शक्ति सिंह ने एक वर्ष में लिखी कानून की इबारत, लगातार सुनवाई के बाद दिया निर्णय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha case verdict: ADJ Shakti Singh wrote the law in one year
रामपुर तिराहा कांड फैसला - फोटो : अमर उजाला

रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई में आखिरी एक वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहा। हाईकोर्ट ने अपर जिला जज संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया। उन्होंने लगातार सुनवाई की। यही वजह है कि एक वर्ष में फैसला हो सका। 



यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: आंदोलनकारियों के लिए देवदूत बन गए थे चार गांव के लोग, स्मारक के लिए दान दी एक बीघा जमीन

Trending Videos
Rampur Tiraha case verdict: ADJ Shakti Singh wrote the law in one year
जानकारी देते राजीव शर्मा, डीजीसी फौजदारी - फोटो : अमर उजाला

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले की जांच की। 25 जनवरी 1995 को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। पहले स्पेशल कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur Tiraha case verdict: ADJ Shakti Singh wrote the law in one year
रामपुर तिराहा कांड में अदालत के फैसले की जानकारी दते अधिवक्ता। संवाद

उत्तराखंड संघर्ष समिति तेजी से सुनवाई के लिए हाईकोर्ट पहुंची, जिसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को सुनवाई के लिए अधिकृत किया था। तीन मार्च 2023 को एक साथ 17 पुलिसकर्मी अदालत में हाजिर हुए थे। अब सोमवार को न्यायालय ने पहली पत्रावली में इंसाफ कर दिया। दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Rampur Tiraha case verdict: ADJ Shakti Singh wrote the law in one year
कोर्ट के फैसले के बाद रामपुर तिराहा कांड के अभियुक्तों को जेल ले जाती पुलिस। संवाद

इन महत्वपूर्ण मामलों में सुनाया फैसला
एडीजे शक्ति सिंह ने जिले के कई महत्वपूर्ण मामलों का निस्तारण किया है। महमूदनगर के चर्चित मामले में एक साथ 36 लोगों को सजा सुनाई थी। बेबी किलर शाहनवाज उर्फ प्लास्टिक के मामले की सुनवाई की। अब  रामपुर तिराहा कांड में फैसला भी न्यायाधीश शक्ति सिंह ने ही  दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed