फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी

Fri, 24 Sep 2021 02:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Sep 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
UP News: Investigation has revealed that Maulana Kaleem Siddiqui property has increased more than five multiply in 20 years
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

धर्मांतरण प्रकरण में संलिप्त पाया गया मौलाना कलीम सिद्दीकी महज दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा। उसकी कृषि भूमि भी पांच गुणा से अधिक होकर ढाई सौ बीघा तक जा पहुंची, जबकि मकानों की संख्या भी 12 से अधिक हो गई। यहां तक कि गांव व आसपास क्षेत्र में बिकने वाली हर संपत्ति का पहला खरीदार मौलाना सिद्दीकी ही होता है। 

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी के पिता मोहम्मद अमीर सिद्दीकी के पास करीब 225 बीघा कृषि भूमि थी। यह कृषि भूमि मौलाना कलीम सिद्दीकी व उनके तीन अन्य सगे भाइयों डॉ. मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, अधिवक्ता मोहम्मद अलीम सिद्दीकी व मौलाना मोहम्मद हलीम सिद्दीकी के पास बराबर-बराबर बंट गई थी।

UP News: Investigation has revealed that Maulana Kaleem Siddiqui property has increased more than five multiply in 20 years
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों की मानें तो गांव में मदरसे की स्थापना करने के कुछ समय बाद वर्ष 2000 तक मौलाना कलीम सिद्दीकी सामान्य जीवन जीता रहा, लेकिन इसके बाद अचानक उनकी संपत्तियों में बेहिसाब इजाफा होने लगा। आलम यह हुआ कि वर्ष 2005 आते-आते मौलाना की संपत्ति कई गुणा बढ़ गई।

UP News: Investigation has revealed that Maulana Kaleem Siddiqui property has increased more than five multiply in 20 years
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

उसकी कृषि भूमि करीब 55 बीघा से बढ़कर 250 बीघा से भी अधिक जा पहुंची। वहीं, गांव फुलत में एक दर्जन से अधिक मकानों के साथ ही खतौली में भी एक मकान और दिल्ली के शाहीनबाग क्षेत्र में भी कई आवासीय संपत्तियां होने की जानकारी ग्रामीणों को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Investigation has revealed that Maulana Kaleem Siddiqui property has increased more than five multiply in 20 years
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वर्ष 2006 में मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली के शाहीन बाग में परिवार के साथ जाकर रहने लगा, जबकि बड़ा बेटा अहमद सिद्दीकी गांव में ही रहकर पशुओं की डेयरी करने लगा।

विज्ञापन
UP News: Investigation has revealed that Maulana Kaleem Siddiqui property has increased more than five multiply in 20 years
मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में गांव व आसपास क्षेत्र में बिकने वाली किसी भी संपत्ति के सबसे पहला खरीदार मौलाना कलीम ही होता है। वहीं, गांव फुलत में स्थित मौलाना सिद्दीकी के एक दर्जन से अधिक मकानों में उसके मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक ही अपने परिवार के साथ रहते हैं, जो सभी बुधवार रात अचानक इन मकानों को बंद कर भूमिगत हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed