पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में रविवार रात गौनेरी वदी गांव के पास हाईटेंशन लाइन के तारों के छू जाने से करंट से निजी बस मालिक और उनके बेटे की मौत हो गई। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। देर रात घटनास्थल पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तारों से छूने के बाद बस में एकाएक करंट फैल गया। आगे के टायर जलने लगे। करंट का झटका लगते ही बस मालिक सज्जन खां सीट से कूद गए। वहीं, उनका बेटा सुब्हान अपनी जान बचाने के लिए दरवाजे की तरफ बढ़ा, जैसे ही उसने दरवाजे में लगा लोहे का एंगल पकड़ा, वैसे ही वह चिपक गया।
पीलीभीत हादसा: करंट फैलने से बस में चिपका बेटा, बचाने के प्रयास में पिता की भी गई जान, मंजर देख सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:52 PM IST
सार
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गौनेरी वदी गांव में रविवार रात हाईटेंशन लाइन का तार बस में छू गया। इससे बस में करंट फैल गया और सज्जन खां व उनके पुत्र सुब्हान की मौत हुई। सुब्हान करंट लगने से बस से चिपके, उन्हें बचाने सज्जन खां भी चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन