{"_id":"5e4451ae8ebc3ee61045ef78","slug":"honor-killing-daughter-killed-along-with-brothers-lodged-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: भाइयों के साथ मिलकर बेटी को मार डाला, दर्ज करा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: भाइयों के साथ मिलकर बेटी को मार डाला, दर्ज करा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Thu, 13 Feb 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रीति वर्मा, फाइल फोटो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू इलाके में युवक से प्रेम करने पर एक युवती का पिता उसकी जान का दुश्मन बन गया। उसने अपने तीन भाइयों के साथ लाठी-डंडे से पीटने के बाद बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उसके शव को सई नदी के किनारे जला दिया और राख नदी में फेंक दी। घटना को छिपाने के लिए अगले ही दिन आरोपियों ने अंतू थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने छानबीन कर आठ महीने बाद घटना का बुधवार को खुलासा किया। आरोपी पिता और उसके दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
प्रीती और राहुल ने मंदिर में कर ली थी शादी
अंतू थाने के राजा पुरैनिया की प्रीती प्रेमी के साथ। फाइल फोटो
- फोटो : pratapgarh
ऑनर किलिंग का शिकार हुई अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रनिया गांव की प्रीती वर्मा ने प्रेमी राहुल के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। इस बात की भनक परिवार के लोगों को नहीं लगी थी। परिवार के दबाव में प्रीति भले ही किसी और के साथ सगाई के लिए राजी हो गई थी, लेकिन मामला शांत होने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रखी थी। सगाई के दिन ही वह राहुल से मिलने चली गई। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हो गई। वह राहुल की तलाश में ही निकले थे, लेकिन वह प्रीती के घरवालों को आते देख भाग निकला।
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रनिया निवासी राजू वर्मा की बेटी प्रीती गांव के ही फूलचंद के भांजे राहुल निवासी सिंघनी थाना सांगीपुर से प्रेम करती थी। इस बात की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पहले भी उसे कई पीटा था। राहुल से न मिलने को लेकर धमकाया था। इसके बावजूद प्रीती और राहुल एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलते रहे। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाते रहे। साल भर पहले परिवार के लोगों को बताए बगैर मंदिर में शादी कर ली। उधर, घरवाले उसकी शादी कहीं और करना चाह रहे थे।
13 मई 2019 को उसकी सगाई थी। इसी दिन प्रीती राहुल से मिलने के लिए घर से बाहर निकली थी। राहुल से बातचीत के दौरान प्रीती ने परिवार के लोगों की नाराजगी बताई। उसने कहा कि परिवार के लोगों के दबाव में अभी वह सगाई कर ले रही है। जैसे ही मामला शांत होगा दोनों कोर्ट मैरिज कर लेंगे। घरवालों के विरोध के बाद भी दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। प्रीति के घरवाले राहुल के साथ उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसे लेकर कई बार राहुल के परिजनों को उलाहना भी दिया था। 13 मई के बाद राहुल प्रीती से मिलने के लिए परेशान था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
प्रीती की तलाश करता रहा राहुल
प्रीती के गायब होने के बाद भी राहुल उर्फ दीपक उसकी तलाश करता रहा। उसके गांव आने के बजाए वह बगल के गांव में रिश्तेदारी में आकर उसके बारे में जानकारी जुटाता रहा। यहां तक कि उसकी रिश्तेदारी में जाकर पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिससे उसकी आशंका और मजबूत होने लगी। उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ लोगों से यह जानकारी मिली थी कि घरवालों ने ही प्रीती को मार डाला है।

बेटी की हत्या के बाद लाश जलाते समय भी नहीं कांपे पिता के हाथ
अंतू पुलिस द्वारा प्रीती की हत्या के आरोप में धरे गये पिता व दो चाचा।
- फोटो : pratapgarh
प्रेम करने पर बेटी की हत्या करने के बाद उसका शव जलाते समय भी पिता के हाथ नहीं कापे। भाइयों के साथ मिलकर बेटी की लाश जलाने के बाद राख सई नदी में फेंक दी। इस बात का किसी को कोई मलाल नहीं था। भतीजी को मौत के घाट उतारने से लेकर साक्ष्य मिटाने तक में तीनों भाइयों ने अपने बड़े भाई का साथ दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रनिया निवासी राजू वर्मा को अपनी बेटी प्रीती के प्यार को लेकर नाराजगी थी। वह बेटी को प्रेमी से राहुल से मिलने के लिए रोकता था। सगाई के दिन प्रीती राहुल से मिलने घर से चली गई थी। जिसके बाद राजू व उसके भाई आगबबूला हो उठे थे। घर लाने के बाद प्रीती की लाठी-डंडे से पिटाई की और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
दूसरे दिन शाम को सिंघनी घाट के करीब उसके शव को जला दिया। इस दौरान पिता राजू का हाथ तक नहीं कापा। राजू के तीनों भाई भी भतीजी की लाश जलाने के बाद राख को नदी में फेंक कर साक्ष्य मिटाने में मौजूद शामिल। सभी को प्रीती के जीवन से ज्यादा अपना सम्मान प्यारा था। घर आने के बाद पुलिस से बचने के लिए गुमशुदगी की तहरीर थाने पर दी।
घरवालों को थी जानकारी, साध रखी थी चुप्पी
प्रीती की हत्या और लाश जलाने की जानकारी घरवालों को थी, लेकिन सभी ने चुप्पी साध रखी थी। पुरुषों के आगे महिलाएं भी खामोश थीं। भीतर ही भीतर महिलाएं रोती रहीं, लेकिन पड़ोसियों तक को भनक तक नहीं लगने नहीं दी।

प्रीती के एकतरफा प्यार में पागल 25 हजार के इनामी के पकड़े जाने के बाद खुली कहानी
कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर हमला करने के आरोप में अंतू पुलिस द्वारा धरे गयेे युवक।
- फोटो : pratapgarh
झूठी शान और सम्मान के लिए के लिए अपनी ही बेटी की हत्या और उसका शव जलाने की घटना की कहानी का खुलासा 25 हजार के इनामी बदमाश अजय पासी के पकड़े जाने के बाद हुआ। पुलिस का दावा है कि अजय ने बताया कि वह प्रीती से प्यार करता था। उसकी हत्या के बाद अंतू थाने में पिता और चाचाओं के साथ कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का रिश्तेदार सर्वेश सोमवंशी भी गुमशुदगी दर्ज कराने आया था। इस पर उसे लगा कि उसने ही प्रीती को गायब किया है।
इससे गुस्से में आकर उसने सर्वेश को जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया था। अजय के साथ ही उसके साथी 25 हजार के इनामी पवन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस कड़ियां जोड़ती चली गई। इसके बाद घटना का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र पूरब गांव कोट किठावर निवासी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के रिश्तेदार सर्वेश सोमवंशी उर्फ विक्की सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह बीते नवंबर माह में मां कालिकन देवी से दर्शन करके घर लौट रहे थे। किठावर-कालिकन धाम मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सर्वेश को गोली भी लगी।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि सांगीपुर के देवीगढ़ निवासी पवन कुमार सरोज पुत्र देवतादीन, अजय पासी पुत्र बाबूलाल निवासी टेकनिया सांगीपुर ने सर्वेश पर गोली चलाई थी। नाम प्रकाश में आने पर अजय व पवन के ऊपर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। मंगलवार को एसटीएफ व अंतू पुलिस की टीम ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त असलहा और कारतूस बरामद किया गया।
इनसे पूछताछ के बाद पुलिस को प्रीती की हत्या के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजय पासी ने बताया कि वह प्रीती वर्मा से प्यार करता था। प्रीती के गायब होने के बाद वह काफी परेशान था। अंतू थाने में प्रीती के पिता और चाचा गुमुशुदगी दर्ज कराने गए थे। उनके साथ सर्वेश भी गया था। इस पर उसे लगा कि सर्वेश ने ही प्रीती को गायब करा दिया है। जिस पर उसने सर्वेश को मारने की योजना तैयार कर ली। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।