फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले सत्र से मेडिकल कालेज में शुरू होगी ओपीडी : मुख्यमंत्री योगी

Wed, 16 Oct 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
OPD to start in medical college from next session: Chief Minister Yogi
cm in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतापगढ़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से प्रवेश और ओपीडी दोनों शुरू करा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि लोगों ने सोचा भी नहीं था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा। यह प्रधानमंत्री मोदी की देन है।


जब हमने इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा तो उन्होंने तत्काल रजामंदी दे दी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सात नए मेडिकल कालेज शुरू हो चुके हैं। उनमें सात सौ एडमिशन हो चुके हैं। 

 
OPD to start in medical college from next session: Chief Minister Yogi
cm in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
उपचुनाव में भाजपा-अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है। बहुत बड़ी संख्या में लोगों को आवास और शौचालय का लाभ दिया गया है। सौभाग्य योजना से गरीबों के घर रोशन हुए हैं। उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं के बीच खाना बनाने से आजादी मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ 57 लाख किसानों को सालाना छह हजार रुपये मिलेंगे। इससे उन्हें कृषि कार्य में आसानी होगी। 

 
OPD to start in medical college from next session: Chief Minister Yogi
cm in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व की सपा-बसपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हर दूसरे दिन दंगा होता था। विकास योजनाओं में डकैती पड़ जाती थी। लोग पर्व-त्योहार तक नहीं मना पाते थे। अब ऐसा नहीं है। सीएम ने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में हमने दो लाख 25 हजार नौकरियां दी हैं। आगे दो लाख नौकरियां और देंगे। इसकी तैयारी चल रही है। सबकुछ ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ होगा। प्रदेश में दो लाख करोड़ से अधिक का निवेश होना है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। विकास का यह पहिया रुकने न देना। 
सीएम ने कहा कि 2014 भारतीय राजनीति के परिवर्तन का बिंदु था। यही वह साल था जब जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद और धर्म के आधार पर बांटने वालों से जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित को आगे बढ़ाना शुरू किया था। उस दौरान जो काम शुरू हुए उसका रिजल्ट अब दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OPD to start in medical college from next session: Chief Minister Yogi
cm in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
अनुप्रिया ने कहा, नमो बुद्धाय, योगी बोले-वाणी को विराम, जय-जय श्रीराम 

गड़वारा में आयोजित जनसभा के दौरान मंगलवार को दो मजेदार वाकए हुए। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार के कार्यों का गुणगान किया। येागी का भी बखान किया।

प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताने की अपील करते हुए अनुप्रिया ने अपना भाषण खत्म करते समय जय अपना दल और जय भाजपा के नारे लगाते हुए नमो बुद्धाय कहा।

इसके बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलने के लिए आए तो उन्होंने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे के साथ अपना भाषण किया। अंत में सीएम ने प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि अब दे रहा हूं वाणी को विराम, जय-जय श्रीराम। 
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे गांधी बाबा

OPD to start in medical college from next session: Chief Minister Yogi
cm in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

सीएम योगी की सभा में हाथ में तिरंगा झंडा लेकर गांधी के लिबास में पहुंचे वृद्ध पर भीड़ की नजर पड़ी तो सभी नारे लगाने लगे। कुछ लोग उन्हें उठाकर बैरिकेडिंग के पास ले गए तो वह तिरंगा झंडा लहराने लगे। इस पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed