{"_id":"5daf4a038ebc3e015e1b7b29","slug":"pratapgarh-kachha-banyan-gang-s-leader-killed-in-police-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कच्छा बनियान गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कच्छा बनियान गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज के चौहरजन सई पुल के समीप पुलिस मुठभेड़ में मृत बदमाश के पोस्टमार्टम को सीएमओ से बात करते एएसपी पश्चिमी।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्छा बनियान गिरोह के सरगना पचास हजार के इनामी बदमाश बबलू को एसटीएफ नोएडा व पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। घटनास्थल से पिस्टल, बंदूक व बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। मारा गया बदमाश कन्नौज का रहने वाला है। खबर लिखे जाने तक पुलिस भागे बदमाशों की तलाश कर रही थी।
रानीगंज चौहरजन पुल के समीप नदी किनारे घटना स्थल बदमाश कर रहे थे भोजन।
- फोटो : pratapgarh
जवाबी फायरिंग में गोली साजिद के सिर में जा लगी। कुछ ही देर में एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी भारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पहुंचे। गोली लगने से घायल बदमाश को लेकर रानीगंज व स्वॉट टीम जिला अस्पताल आई, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पैंट से 551 रुपये व सुल्तानपुर जनपद का वारंट मिला, जिससे उसकी शिनाख्त शातिर इनामी बदमाश साजिश के रूप में की गई।
रानीगंज के चौहरजन पुल के समीप घटना स्थल पर गिरा खून व पिस्टल।
- फोटो : pratapgarh
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि साजिद कच्छा बनियान गिरोह का सरगना था। वर्ष 2003 में नगर कोतवाली क्षेत्र में कच्छा बनियान गिरोह ने लूटपाट करने के दौरान कई लोगों को मार डाला था। उन घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह दो घटनाओं में वांछित भी चल रहा था। उसके ऊपर सुल्तानपुर, अयोध्या, कानपुर समेत दस जिलों में डकैती, हत्या के 15 मुकदमे दर्ज थे। उसके तीन फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा चौहरजन इलाका, फैली सनसनी
रानीगंज के चौहरजन पुल के समीप घटना स्थल पर जांच करती फोरेन्सिक टीम।
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज के चौरहजन इलाके में मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। फायरिंग के बाद ग्रामीण सहमे रहे। पुलिस वाहनों की आवाजाही के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से बरामद असलहों से ऐसा लग रहा था कि बदमाश पुलिस से लोहा लेने की तैयारी में थे।
रानीगंज थाना क्षेत्र के चौहरजन पुल व सोनीपुर की सीमा पर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर सनसनी फैल गई। करीब बीस राउंड फायरिंग हुई। इससे लोग अनहोनी की आशंका जताते हुए अपने घरों से ही जानकारी लेने लगे।
कुछ देर बाद पुलिस वाहनों के आने जाने का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके बाद ग्रामीण घटना की हकीकत जानने के लिए घरों से निकले। ग्रामीणों की मानें तो बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस टीम जंगलों की ओर फायरिंग करते हुए घुसी। अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। टार्च की रोशनी में बदमाशों की तलाश होती रही।
मौके से बरामद पिस्टल, बंदूक व बड़ी मात्रा में कारतूस देख हर कोई हैरत में था। पुलिस की मानें तो बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस उनकी घेराबंदी करने लगी तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमे कच्छा बनियान गिरोह का सरगना मारा गया। घटनास्थल का एडीजी सुजीत पांडेय ने जायजा लिया।

रानीगंज के चौहरजन पुल के समीप घटना स्थल जंगल में पड़ी बंदूक।
- फोटो : pratapgarh
जांच करने पहुंची फारेंसिक टीम
पुलिस मुठभेड़ की खबर मिलने पर फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। बरामद असलहों के साथ उस स्थान की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करती रही जहां गोली लगने के बाद बदमाश साजिद गिरा पड़ा था। टार्च की रोशनी में फारेंसिक टीम खोजबीन कर साक्ष्य एकत्र करती रही।