{"_id":"5ec2d0d88ebc3e908c641a10","slug":"pratapgarh-twenty-new-hotspots-in-the-district-sealed-villages-movement-stopped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: जिले में बीस नए हॉटस्पाट, सील किए गांव, आने-जाने पर लगी रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: जिले में बीस नए हॉटस्पाट, सील किए गांव, आने-जाने पर लगी रोक
Mon, 18 May 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को बीस नए हॉटस्पाट घोषित कर दिए। जिन गांवों में कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं उन्हें सील करने के साथ ही लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही 36 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सील किए गए इलाके में बैंक, दुकान कुछ भी नहीं खुलेंगे। जरूरी सामानों की होम डिलवरी होगी।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिलाधिकारी ने कुंडा तहसील क्षेत्र पनाहनगर, रहवई, ताजपुर सरियावां, अख्तियारी भदरी, मदरियापुर मझिलगांव भदरी, हरीपुर टिकरिया, देवीदीन का पुरवा, सबलगढ़ डेरवा, पूरेमनीराम का पुरवा बदगवां, हिमायतनगर, पूरनेमऊ, बाबूराय जहांपुर, बुलाकीपुर, करेंटी, मिरगड़वा, रानीगंज तहसील क्षेत्र के भीट दुबान ग्राम गौरा, कुसफरा व कसेरूआ के साथ पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम धुई व सदर तहसील क्षेत्र के रंजीतपुर चिलबिला, लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम उदयपुर, संड़वा दुबान को नया हॉटस्पॉट घोषित किया है।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
हॉटस्पाट घोषित किए जाने के बाद इन गांवों में जाने वाले रास्तों पर बैरीकेडिंग करने के साथ ही पुलिस तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेश तक नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
आवश्यक सामाग्रियों, दवाएं, दूध, फल, राशन, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर-टू-डोर की जाएगी। इसके अलावा पहले से ही राजगढ़, बरई, शहर में जिला अस्पताल का इलाका और हथिगवां के साथ अंतू के पूरे तुलई गांव को जिला प्रशासन ने हॉटस्पाट घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh