फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : खेत में लगी बाड़ में अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट से युवक की मौत

Thu, 16 Apr 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth dies due to illegal runaway in a fence in the field
मानधाता थाना क्षेत्र के खमपुर में खेत बाड़ में लगे करंट से युवक की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
खीरा की फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर लोहे के तार में अवैध तरीके से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। खेत का मालिक शव को दूसरे के खेत में रखकर मामला दबाने का प्रयास करता रहा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में घटना की सच्चाई का पता चल गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 



मानधाता थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी सुभाष सरोज (30) पुत्र अमरनाथ पत्नी व छोटे भाई संग रहता था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। मंगलवार को वह नरायनगंज बाजार गया था। छोटा भाई महेंद्र घर में ही था। देर रात तक वह सुभाष का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं लौटा।

 
Pratapgarh: Youth dies due to illegal runaway in a fence in the field
मानधाता थाना क्षेत्र के खमपुर में करंट से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : pratapgarh
बुधवार की सुबह सुभाष का शव नरायनगंज बाजार से मऊआइमा जाने वाले मुख्य मार्ग पर इंद्रपाल पटेल के खीरे के खेत में मिला। यह देख इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान रामसेवक पासी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबर मिलने पर पत्नी विमला देवी मासूम बच्चों के साथ रोते बिलखते घर पहुंची। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि सुभाष इंद्रपाल पटेल के खेत में खीरा तोड़ने के चक्कर में बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि वह शौच के लिए बाड़ के समीप गया था।

 
Pratapgarh: Youth dies due to illegal runaway in a fence in the field
मृत युवक सुभाष सरोज। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सुभाष की मौत से घबराए इंद्रपाल पटेल के परिजनों ने सुभाष के शव को जगलाल पटेल के खेत में रख दिया। बाड़ के तारों को निकालकर अपने घर में रख दिया। मृतक के भाई महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र पटेल व रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मानधाता थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाड़े में उतारे गए करंट की चपेट में आने से सुभाष की मौत हुई है।
 

मासूम बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया

मानधाता थाना क्षेत्र के खमपुर निवरासी सुभाष सरोज मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। उसकी मौत से बेटे कर्तिक (3) व रीतिक (2) हैं। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। विमला को बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed