फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैजिक चालक की हत्या में दो गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for killing Magic driver, Outpost in-charge suspended
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
बुधवार शाम मामूली विवाद में हुई मैजिक चालक की हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। उनके पास से पिस्टल, तमंचा व बाइक बरामद हुई। इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया।


घटना के बाद बवाल की आशंका में पांच थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। सुखपालनगर से मीराभवन तक का रास्ता पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद करा दिया था। दोपहर बाद शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे।
 
Two arrested for killing Magic driver, Outpost in-charge suspended
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के पूरे शेख टेऊंगा निवासी अनिल कुमार उर्फ बबलू की बुधवार शाम मैजिक से धूल उड़ने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से उसके परिवार के प्रदीप, संजय कुमार पिंकेश व रवि कुमार पुत्र श्यामलाल घायल हो गए। अस्पताल में अनिल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे आशीष कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने शाहरुख समेत सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
Two arrested for killing Magic driver, Outpost in-charge suspended
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
हमलावरों की दो बाइकों को ग्रामीणों ने तोड़ने के बाद आग के हवाले कर दिया। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व एएसपी पश्चिमी ने आसपास के संभ्रांत लोगोें की मदद से आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसपी ने बताया कि एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद के निर्देशन में सीओ सिटी अभय पांडेय, स्वॉट टीम प्रभारी अजय सिंह व एसएसआई कोतवाली रातभर आरोपियों की तलाश में दबिश देते रहे। गुरुवार दोपहर को गायघाट रोड पर पुलिस टीम ने आरोपी शाहरुख पुत्र जब्बार व मोहम्मद रकीब पुत्र रहमतउल्ला निवासी नरवा सिटी को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Two arrested for killing Magic driver, Outpost in-charge suspended
anil (file photo) - फोटो : pratapgarh
। उनके पास से एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस संग बाइक बरामद हुई। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि रकीब ने शाम करीब छह बजे उसे फोन कर बताया कि वह रियासत और इस्तिखार के साथ बुलेट से उसके घर आ रहा था। ईंट-भट्ठे के पास पूरे शेख में अनिल से झगड़ा हो गया है। रकीब की मदद करने के लिए वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। विवाद के दौरान फायरिंग में अनिल को भी गोली लग गई।
विज्ञापन
Two arrested for killing Magic driver, Outpost in-charge suspended
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
घटना में शामिल शादाब, समीर पुत्र जब्बार, तारिख पुत्र रफीक, अनवर पुत्र रफीक, इस्तेखार पुत्र मुस्तफा निवासी नरवा सिटी के अलावा प्रकाश में आए मेहताब पुत्र आबाद अली निवासी कादीपुर और रियासत पुत्र रहमतउल्ला निवासी नरवा की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी लोगों का पता चल चुका है। एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी सिटी को सस्पेंड कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed