फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ मुठभेड़ : पश्चिमी यूपी में दबोचे गए सात बदमाश, दो पुलिसकर्मी भी घायल, देखिए तस्वीरें

Sun, 06 Jun 2021 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Jun 2021 12:35 AM IST
सार

सहारनपुर के थाना ननौता क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने पर घायल तीन बदमाशों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
UP Crime News: Seven crooks has arrested in encounter by police in Saharanpur and Muzaffarnagar
सहारनपुर में पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ों में सात बदमाशों को दबोचा गया है। वहीं मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।



मुठभेड़ - 1
सहारनपुर के थाना ननौता क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने पर घायल तीन बदमाशों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है।

नानौता थाना पुलिस द्वारा शनिवार रात चौकी जंधेड़ी पर चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी एवं मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। जिसमें पिकअप एवं मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। सूचना पाकर क्राइम ब्रांच एवं थाना नानौता पुलिस द्वारा भोजपुर नहर पुल पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें कांस्टेबल सोनू चौधरी और हेड कांस्टेबल संजीव घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में जावेद उर्फ सादिक पुत्र उमरदीन निवासी अकबरपुर सुन्हेटी थाना कैराना शामली, राशिद पुत्र अलीशेर निवासी अकबरपुर सुन्हेटी थाना कैराना शामली और अलीशान पुत्र उमरदीन निवासी गोगवान थाना कैराना शामली गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की गई, जिसमें सुमित उर्फ बंदर पुत्र मामूराम निवासी अकबरपुर सुन्हेटी थाना कैराना शामली, जीशान उर्फ मामा पुत्र अशरफ निवासी हमजागढ़ थाना गंगोह, सहारनपुर एवं नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी हमजाग, थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

UP Crime News: Seven crooks has arrested in encounter by police in Saharanpur and Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

एसएसपी डॉक्टर एस चन्नपा ने बताया कि इस संबंध में थाना नानौता पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगी

UP Crime News: Seven crooks has arrested in encounter by police in Saharanpur and Muzaffarnagar
मुठभेड़ में बदमाश पकड़े गए। - फोटो : amar ujala

मुठभेड़- 2 
मुजफ्फरनगर के खतौली में फलावदा रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश नवाब उर्फ भूरा को दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Seven crooks has arrested in encounter by police in Saharanpur and Muzaffarnagar
मुठभेड़ में बदमाश पकड़े गए। - फोटो : amar ujala

खतौली-फलावदा मार्ग पर पमनावली चौकी से कुछ पहले पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाश चित्तौड़ा गांव के जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली पैर में में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बाइक से गिए गए। इसी बीच एक बदमाश जंगल में घुस कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
UP Crime News: Seven crooks has arrested in encounter by police in Saharanpur and Muzaffarnagar
मुठभेड़ में बदमाश पकड़े गए। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम नवाब उर्फ भूरा, निवासी बिहारी थाना सिखेड़ा बताया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश पर चोरी, लूट और हत्या के प्रयास के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed