सब्सक्राइब करें

यूपी में एक और गालीबाज: मां-बेटी ने बीच सड़क युवती पर बरसाए डंडे, दीं भद्दी-भद्दी गालियां, मुंह में भरा कीचड़

संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी/बनियाठेर (संभल)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter beat girl on road abused her and filled her mouth with mud In Sambhal
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

नोएडा में गालीबाज महिला का मामला थमा ही था कि संभल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे गालियां दीं। ठेले के स्थान पर कूड़ा डालने से मना करने पर खफा हुई मां-बेटी ने युवती को बीच सड़क पर डंडों से जमकर पीटा। इतना ही उसके मुंह में नाली का कीचड़ भी भर दिया। मां-बेटी व उसके दोस्त की गुंडई को देखकर किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है।

Trending Videos
mother and daughter beat girl on road abused her and filled her mouth with mud In Sambhal
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर बेहतरी निवासी किशन विकलांग है और घर के बाहर पकौड़ी का ठेला लगाता है। पड़ोस की महिला सावित्री ठेला लगाने के स्थान पर नाली से कीचड़ निकालकर डाल देती है। मोहिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इस बात का कई बार उसने व उसके पिता ने विरोध किया। आरोपी महिला सावित्री झगड़ा व गाली गलौज करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mother and daughter beat girl on road abused her and filled her mouth with mud In Sambhal
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार सुबह आरोपी महिला की बेटी रेखा व उसका दोस्त आरिफ दिल्ली से आ गए। ठेले के स्थान पर कूड़ा डालने से मना करने पर सावित्री व उसकी बेटी रेखा डंडे लेकर आ गई। उन्होंने मोहिनी को घर के बाहर रास्ते में ही पकड़ लिया और डंडों से की जमकर पिटाई की। आरोपी पिटाई के साथ-साथ गालियां भी दे रही थी।

mother and daughter beat girl on road abused her and filled her mouth with mud In Sambhal
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा ने नाली से कीचड़ निकालकर मोहिनी के मुंह में डाल दिया। इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन रहे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित युवती अपने पिता के साथ थाना बनियाठेर पहुंची।

विज्ञापन
mother and daughter beat girl on road abused her and filled her mouth with mud In Sambhal
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को आरोपी महिला सावित्री, उसकी बेटी रेखा, बेटी के दोस्त आरिफ के खिलाफ तहरीर दी। घायल युवती को सीएचसी में उपचारित कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।- दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed