{"_id":"63b72c6643e58f046c33f8d3","slug":"bharat-jodo-yatra-in-shamli-rahul-gandhi-arrived-in-half-t-shirt-and-talk-to-people-about-political","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंदाज: हाफ टी-शर्ट में दिल जीतते गए राहुल, चंद घंटों में टटोल गए UP की नब्ज, जिंदाबाद के नारों से गूंजा शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदाज: हाफ टी-शर्ट में दिल जीतते गए राहुल, चंद घंटों में टटोल गए UP की नब्ज, जिंदाबाद के नारों से गूंजा शामली
गौरव त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Jan 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राहुल गांधी के बृहस्पतिवार को दिल्ली से एलम पहुंचने के तुरंत बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई। सड़कों के दोनों तरफ यात्रा के स्वागत के लिए भीड़ जमा थी। सुरक्षा घेरे में चल रहे राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बात कर यूपी की नब्ज भी वह टटोलते रहे।
राहुल गांधी सुबह 6:35 बजे जनपद की सीमा के प्रथम कस्बे एलम में पहुंचे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई। इस दौरान वह एलम से बाहर बने एक होटल तक अपनी गाड़ी में ही रहे और उसके बाद वह गाड़ी से उतर कर कांधला की और पैदल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गए।
Trending Videos
2 of 9
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
अल सुबह घने कोहरे और सर्द मौसम के बीच राहुल गांधी का सिर्फ एक टी-शर्ट में यात्रा में चलना भी चर्चा का विषय बना रहा। राहुल गांधी के आगे डीजे पर उनके समर्थक नाचते गाते चल रहे थे। राहुल गांधी के चारों तरफ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था। जिसके अंदर ही राहुल गांधी समर्थकों से बात करते और सड़क के दोनों और खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद यात्रा चौधरी चरण सिंह चौराहे पर लगभग 7:30 बजे पहुंची। वहां से नगर के बाईपास रोड, वीर अब्दुल हमीद चौक से होते हुए गांव जिड़ाना में पहुंची।
4 of 9
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
सुबह से अलग-अलग टुकड़ियों में पदयात्री समूह में ऊंचा गांव पहुंचते रहे। वहीं जेड प्लस सुरक्षा के घेरे के आगे-पीछे पुलिस प्रशासन की नीली लाल बत्ती गाड़ियां धीरे-धीरे चलती रहीं। हाड़ कंपाने वाले तापमान के बीच पूर्व की तरह राहुल गांधी सफेद रंग की हाफ टी-शर्ट में सुरक्षा घेरे में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 9
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान राहुल गांधी के आगे पीछे एक बड़ा जनसैलाब दिखाई दिया। हर तरफ से राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। इस दौरान राहुल आसपास छतों पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।