{"_id":"63b71763cfbfba56d35607ad","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-did-not-garland-statue-of-chaudhary-charan-singh-disappointed-in-rld-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: जयंत ने दी थीं शुभकामनाएं, पर राहुल गांधी ने कर दी ये बड़ी चूक, मायूस हुए RLD कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: जयंत ने दी थीं शुभकामनाएं, पर राहुल गांधी ने कर दी ये बड़ी चूक, मायूस हुए RLD कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के शामली में पहुंचने के बाद उनकी प्रतीक्षा कर रहे रालोद विधायकों व कार्यकर्ताओं को मायूसी का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी का काफिला चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बिना रुके ही आगे बढ़ गया। जिससे रालोद विधायकों व कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भी उनको यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी थीं। जिसके बाद से रालोद के कार्यकर्ताओं के साथ सभी विधायक भी राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत की तैयारी में लगे थे।
Trending Videos
2 of 5
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं यात्रा के एलम पहुंचने से तीन दिन पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोनल प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी रालोद के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार के दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। वहां भारत जोड़ो यात्रा के लिए रूपरेखा तैयार की थी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरिवंद पंवार ने प्रदेशाध्यक्ष को यात्रा के दौरान पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह यात्रा के कांधला पहुंचने पर रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरशपाल मलिक, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर पंवार के नेतृत्व में गांव भारसी, भभीसा, भनेड़ा, कनियान आदि से ट्रैक्टर-टॉराली में आए सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर राहुल गांधी का इंतजार करते रहे।
4 of 5
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रालोद विधायकों के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद रहे। राहुल गांधी का काफिला बिना चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए ही आगे बढ़ गया। जिससे रालोद कार्यकर्ताओं व समर्थक मायूस हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बाद में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व रालोद विधायकों ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।