सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: यूपी में यात्रा का आज तीसरा दिन, शामली के ऊंचा गांव में बना VIP कैंपस, ये है खाने का मैन्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Jan 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra:  third day of Bharat Jodo Yatra in UP, see in picture
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में तीसरा दिन है। आज यात्रा की शुरुआत शामली जिले के ऐलम गांव से की गई। भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर बुधवार को ही दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर यूपी रोडेवज समेत भारी वाहन बंद कर दिए गए थे। बसें बंद होने से सवारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज ऊंचागांव पहुंचे हैं, जहां वह पांच से छह घंटे विश्राम करेंगे। राहुल के विश्राम स्थल पर वीआईपी कैंप के साथ ही कर्मचारियों के रुकने के लिए अलग कैंपस बनाया गया है। 10 बीघा भूमि पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। साथ ही खाना बनाने के लिए राजस्थान के 90 हलवाई लगे हुए हैं। जिड़ाना गांव में राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार से मुलाकात की। यहां तक तकरीबन 30 मिनट रुके और फिर कैंप चले गए। 

Trending Videos
Bharat Jodo Yatra:  third day of Bharat Jodo Yatra in UP, see in picture
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लोनी से शुरू होने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। बुधवार को दिल्ली-शामली हाईवे को पूरी तरह भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। यात्रा कांधला से कैराना की ओर रवाना होने के बाद दिल्ली-शामली हाईवे को भारी वाहनों के लिए खोला गया। दिल्ली हाईवे पर 50-60 यूपी रोडवेज की बसों की 100-125 ट्रिप और लोनी-शामली मार्ग की 45 मिनी बसों की 100 ट्रिप प्रतिदिन होती हैं। इन बसों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। हाईवे बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली की ओर एक रोडवेज बस रवाना हुई थी। उसके बाद बलवा गेट के पास पुलिस प्रशासन ने दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों समेत सभी भारी वाहनों को रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra:  third day of Bharat Jodo Yatra in UP, see in picture
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

पानीपत हाईवे आज हो जाएगा बंद, करनाल होकर जाएंगी बसें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर शामली से पानीपत-खटीमा हाईवे का रूट डायवर्जन किया गया है। शामली से पानीपत के लिए वाया करनाल होकर हरियाणा और यूपी की बसों को निकाला जा रहा है। हरियाणा के पानीपत डिपो के जीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि गुरुवार को पानीपत से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली बसों को वाया करनाल संचालित किया जा रहा है। शामली से पानीपत रूट बंद कर दिया जाएगा।

Bharat Jodo Yatra:  third day of Bharat Jodo Yatra in UP, see in picture
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए ऊंचागांव में बनाया वीआईपी कैंपस
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में पहुंचेंगे। जहां पर राहुल गांधी अपराह्न तीन बजे तक करीब पांच घंटे तक विश्राम करेंगे। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कैराना से होते हुए यूपी हरियाणा बॉर्डर से हरियाणा राज्य में प्रवेश करेंगी। गुड़गांव के टेंट हाउस के मालिक अनिल राव ने बताया कि राहुल गांधी के लिए वीआईपी कैंपस व कर्मचारियों के लिए कैंपस बनाने के लिए करीब 400 कर्मचारी कार्य में जुटे थे। राहुल गांधी के लिए 100 गुणा 400 फुट में एक विशाल वीआईपी कैंप तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं के लिए 200 गुणा 400 फुट का कैंपस बनाया गया है। इसके 10 बीघा भूमि पर खाने के टेंट आदि लगाए गए हैं। चारों ओर बेरिकेडिंग लगाने के साथ ही ऊपर व साइडों में शामियाने लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra:  third day of Bharat Jodo Yatra in UP, see in picture
आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
आरआरएएफ के 25 जवानों का डेरा
भारत जोड़ो यात्रा लेकर चल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। वहीं उनकी सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार दोपहर को ऊंचागांव में वीआईपी कैंपस स्थल पर मेरठ से पहुंचे आरआरएएफ के 25 जवान तैनात हैं। आसपास गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed