कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में दूसरे दिन बागपत के मवीकलां से शुरूआत हुई। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण तीन जनवरी से शुरू हुआ है और यूपी में यात्रा ने प्रवेश किया। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी पश्चिमी यूपी की तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा के सहारे जाटलैंड में 2024 के लिए जमीन मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। आज यात्रा की शुरुआत के लिए राहुल गांधी पैदल बागपत पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
Bharat Jodo Yatra: आधी बाजू की टीशर्ट, 5 डिग्री तापमान, सुबह पांच बजे तेज कदमों से मवीकलां पहुंचे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को बागपत के मवीकलां पहुंच गई थी। जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी नहीं आए थे जो सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए थे। राहुल गांधी बुधवार सुबह ही मवीकलां पहुंच गए। वहीं अन्य सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश स्तरीय व स्थानीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता पहले से यात्रा के लिए तैयार थे।
नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुबह पांच बजे उठकर ही यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। यहां राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू करा दी गई। राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा में सबसे आगे चलते रहे, जबकि उनके चारों तरफ कड़ी सुरक्षा का घेरा रहा। राहुल गांधी के साथ वही नेता चले, जिनके नाम पहले से तय किए गए थे।
राष्ट्र वंदना चौक से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार यानी आज नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। वहीं मवीकलां के आसपास नलकूपों की बिजली आपूर्ति भी कल तक बंद रखी जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आज रात 12 बजे तक दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ से दिल्ली-सहारनपुर पर आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। तीन जनवरी की सुबह दस बजे से चार जनवरी की रात 12 बजे तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद व कुंडली हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उतरने पर रोक रहेगी।
मवीकलां में दो दिन नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
मवीकलां में जिस रिसोर्ट में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी रहेंगे और उसके पास ही जहां अन्य नेताओं के लिए बड़ा टेंट लगाया गया है। उसके पास से कई विद्युत लाइन गुजर रही है। जिनसे मवीकलां के आसपास नलकूपों के बिजली आपूर्ति होती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिजली आपूर्ति दो दिन के लिए बंद की जाएगी।