{"_id":"5a9fc1f84f1c1bef7b8bb0f8","slug":"anti-romeo-squad-why-gone-fail-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वॉड की हनक क्यों हुई कमजोर, ADG के सामने पुलिसकर्मियों ने गिनाए कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो स्क्वॉड की हनक क्यों हुई कमजोर, ADG के सामने पुलिसकर्मियों ने गिनाए कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में योगी सरकार के आने के कुछ दिन बाद ही एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया। इस स्क्वॉड का मुल उद्देश्य महिलाओं/ छात्राओं के साथ होने वाली छेड़खानी पर रोक लगाना था। शोहदों को पकड़ने और मनचलों पर लगाम लगाने में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शुरुआती दिनों में अच्छा काम किया। समय गुजरने के साथ इस स्क्वॉड की हनक कमजोर होने लगी। आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं ने इस स्क्वॉड पर सवाल खड़े किए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर पुलिस की बैठक में पुलिसकर्मियों ने एंटी रोमियो स्क्वॉड की हनक कमजोर होने के कारण गिनाए। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
police
- फोटो : twitter
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर यूपी पुलिस छह से आठ मार्च तक प्रदेश भर महिला सशक्तीकरण अभियान चला रही है। इसके तहत मंगलवार को वाराणसी जिला और थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात पुलिसकर्मियों, थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों की बैठक पुलिस लाइन में आयोजित की गई।
police
- फोटो : twitter
हमारे पास न वाहन है, न कैमरा है और सादे कपड़े में जाकर पूछताछ करने पर लोग उलझ जाते हैं... ऐसे में हम कैसे और क्या कार्रवाई करें। जिले के थानों में गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात पुलिसकर्मियों ने यह समस्याएं एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री के सामने रखीं। इस पर एडीजी जोन ने जल्द ही जरूरी संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन देते हुए स्क्वॉड में तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में छेड़खानी के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर रोजाना निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन ने कहा कि गर्ल्स स्कूल व कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों में एंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात पुलिसकर्मी नियमित चक्रमण करें। जो शिकायत करें उनसे तीन से चार दिन बाद फोन कर फीडबैक लिया जाए। पार्कों और खासतौर से पर्यटन स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की विशेष नजर हो।
विज्ञापन
फाइल फोटो
पुलिस पूरी सतर्कता बरते कि कहीं किसी के साथ बदसलूकी न होने पाए। इस दौरान एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण अमित कुमार मौजूद रहे। वहीं, बुधवार और गुरुवार को क्षेत्राधिकारी गर्ल्स स्कूल और कॉलेज में जाकर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 100 नंबर की जानकारी देंगे।