अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो काशी बाबा विश्वनाथ संग रामधुन में मगन नजर आई। मन और तन राम रंग में रंगा था। हर ओर रामनाम का उत्सवी रंग बिखरा। घर से देवालय तक उमंग और उल्लास का आलम था। सड़कों और गलियों में रामभक्तों का हुजूम उमड़ा था तो चहुंओर रामनाम का पताका लहराया और गगनभेदी रामनाम का शंखनाद होता रहा। तस्वीरों में देखें दिनभर की झलकियां...
शिव के आंगन में रामोत्सव: काशीवासियों में दिखा गजब का उत्साह, खूब हुई आतिशबाजी; तस्वीरों में देखें झलकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:19 PM IST
सार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही काशिवासियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। खूब आतीशबाजी की। पूरे शहर में रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली। युवा भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन