{"_id":"65adf69ef4fddcf34204acf7","slug":"ayodhya-ram-mandir-news-devotees-took-dip-in-ganga-ghats-of-kashi-for-ram-temple-consecration-ceremony-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी के गंगा घाटों पर भक्तों ने लगाई डुबकी, मुफ्त नौकायन का उठा रहे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी के गंगा घाटों पर भक्तों ने लगाई डुबकी, मुफ्त नौकायन का उठा रहे आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:29 AM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों का उत्साह काशी के घाटों पर देखने लायक है। भोर से ही कड़ाके की ठंड के बीच राम भक्तों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। साथ ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
varanasi Ganga Ghat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में रामभक्तों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। सुबह- सुबह घने कोहरे और ठंड के बीच घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु गंगा स्नान कर श्री राम के जयघोष करते रहे। भक्तों ने कहा हमारे लिए यह एतिहासिक दिन है। इस दिन को हम हमेशा याद रखेंगे। पांच सौ वर्षों की तपस्या पूरी होने के बाद यह उत्सव का अवसर मिला है।
2 of 5
varanasi Ganga Ghat
- फोटो : अमर उजाला
गंगा में हो रहा निशुल्क नौकायन
काशी विश्वनाथ की नगरी में नाविक समाज की ओर से निशुल्क नौकायक किया जा रहा है। घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हो रहा है। बड़े- बड़े समूह में श्रद्धालु घाटों पर आ रहे हैं। जिन्हें नाविक समाज के लोग निशुल्क यात्रा करा रहे हैं।
3 of 5
varanasi Ganga Ghat
- फोटो : अमर उजाला
राजघाट से लेकर अस्सी घाट और रामनगर सभी जगह श्रद्धालु नौकायन करते मंदिर जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ganga Snan In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मां गंगा निषाद राज से न्यास के अध्यक्ष प्रमोद माझी ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की भीड़ घाटों पर लगी है। नाव और बजड़े को झालर व झंडे से सजाया गया है। आगे पीछे दोनों तरफ झंडे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
निषाद राजघाट व मंदिर को झालर लाइट से सजाया गया है। यहां 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। दोपहर एक बजे राजघाट से शोभायात्रा शुरू होगी, इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। रामनगर के नाविक 11 बजे नौका यात्रा करते हुए करीब 12 बजे राजघाट पहुंच जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।