बनारस में घटाव के बाद गंगा के जलस्तर तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। आलम यह है कि गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से महज 2.96 मीटर की दूरी पर पहुंच गया है। बुधवार की सुबह रफ्तार तेज होने के बाद दिन चढ़ने के साथ ही गंगा के बढ़ाव की रफ्तार थोड़ी-थोड़ी कम होने लगी थी लेकिन बढ़ाव निरंतर बना हुआ है। 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में सवा तीन मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.90 मीटर दर्ज किया गया जो कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे की अपेक्षा 02.84 मीटर बढ़ चुका था। दोपहर 12 बजे तक हर घंटे चार सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था और जलस्तर 67.06 मीटर तक पहुंच गया।
गंगा में फिर उफान: बनारस में 36 घंटे में सवा तीन मीटर बढ़ा जलस्तर, तटवासियों की बढ़ी धड़कनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन

