Gyanvapi Masjid News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हुई। नमाजी ज्ञानवापी से बाहर निकल रहे हैं। ज्ञानवापी में नमाजियों के पुराने रिकॉर्ड टूट गए।आज 2000 के करीब नमाजियों की संख्या रही। नमाज के बाद करीब 45 मिनट तकरीर चली। तकरीर में मुल्क में अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया।
Gyanvapi: कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न, 2 हजार के करीब रहे नमाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:10 PM IST
सार
ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर नमाजियों को रोक दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अंदर बहुत भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन