Gyanvapi: व्यासजी के तहखाने में आम लोगों ने की पूजा, तस्वीरों में देखें- दर्शन कर खुशी से झूम उठे श्रद्धालु
व्यासजी के तहखाने में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। गुरुवार तड़के पूजा के बाद मंगला आरती भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं आम लोगों को भी दर्शन पूजन की अनुमति मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यासजी के तहखाने में 30 साल एक महीने के बाद बुधवार की मध्यरात्रि से ही पूजा आरंभ हो गई। व्यास परिवार के साथ ही मंदिर के सेवादारों ने तहखाने की दीवारों और खंभों को सबसे पहले गंगाजल से धोया। इसके बाद 45 मिनट तक विधि-विधान से पूजा आरंभ हुई। तहखाने में भगवान गणेश, विष्णु, शिवलिंग और हनुमान जी के विग्रह के साथ रामशिला का नियमित पूजन होगा।
व्यासजी के तहखाने में प्रतिदिन पांच आरती होगी।
आरती का समय
- मंगला- सुबह 3:30 बजे
- भोग- दोपहर 12 बजे
- अपरान्ह- शाम 4 बजे
- सांयकाल- शाम 7 बजे
- शयन- रात्रि 10:30 बजे