फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू में पीएम मोदी की ऐतिहासिक जनसभा आज, बनारस को देंगे 557 करोड़ की सौगात

Tue, 18 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
PM modi historical rally in bhu today
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे दिन मंगलवार को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 14वें दौरे पर पीएम 557.40 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इनमें 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास शामिल हैं। आईपीडीएस से बनारस में विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी। पुरानी काशी में बिजली के तारों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।


 दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 3722 मजरों में बिजली कार्य कराया गया। इससे गांव में बिजली की समस्या दूर होगी। सिंगल फेज 90 हजार मीटर कार्य बिजली के तार लगने से चोरी पर लगाम लगेगी। 33 केवी बेटावर और कुरूसातों उपकेंद्र निर्माण से ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी।

नागेपुर ग्राम पेयजल योजना से गांव में पानी की समस्या दूर होगी। अटल इंक्यूबेशन सेंटर से युवाओं को स्टार्ट अप योजना का लाभ मिलेगा। कुंभकारी उद्योग के तहत विद्युत चालित चाक, बलंजर, पग मशीन, आधुनिक भट्टी आवंटन करने से प्रजापति समाज की स्थिति बेहतर होगी। हनी मिशन के तहत मधुमक्खी बाक्स का आवंटन होने से रोजगार मिलेगा।

खादी व सोलर वस्त्र के तहत तीन रेडीबार्प मशीन का आवंटन रोजगार की समस्या दूर होगी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना से शोध की क्वालिटी बढ़ेगी। रीजनल इंस्टीट्यूट आफ आ़फ्थेल्मोलॉजी आंख के रोगों की समस्या के लिए दूर दराज नहीं जाना होगा। 132 केवी चोलापुर विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण इलाकों को भी 24 घंटे बिजली मिलेगी। 

मोदी मय हुई महामना की बगिया

PM modi historical rally in bhu today
मेन गेट से अंदर तक मोदी कटआउट, योजनाओं की होर्डिंग्स से पटा परिसर - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले ही पूरा बीएचयू कैंपस मोदी मय हो गया है। मेन गेट से अंदर तक बड़े-बड़े कटआउट और सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिग्सि़ लगाए गए हैं। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, बीएचयू के खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित विश्वविद्यालय के अन्य शैक्षणिक आयोजन होते हैं। यह पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री यहां जनसभा करेंगे। उनसे पहले 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी इस मैदान में छात्रसंघ का उद्घाटन करने आये थे मगर तब वह भाजपा अध्यक्ष थे।  

बीएचयू परिसर में सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। करीब बीस हजार से अधिक क्षमता का पंडाल भी बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह  होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

बीएचयू में पीएम देखेंगे प्रवासी भारतीय सम्मेलन की झलक

PM modi historical rally in bhu today
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीएचयू में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की झलक देखने को मिलेगी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

यहां भव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है, इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित होर्डिग्सि़, साज-सज्जा, जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगवाए जाने के साथ ही चेंजिंग रूम आदि भी बनवाया गया है। मंच के ठीक सामने बीच में प्रवासी सम्मेलन और किनारे-किनारे गंगा नदी, गंगा आरती का मनोरम दृश्य रंगोली के माध्यम से दिखाया जाएगा।

यह रंगोली जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह के निर्देशन में हरिश्चंद्र बलिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका तिवारी के देखरेख में  बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मंडल और हर विधानसभा से जनसभा में आएंगे कार्यकर्ता और काशीवासी

PM modi historical rally in bhu today
- फोटो : अमर उजाला
पीएम की जनसभा में हर मंडल और हर विधानसभा से कार्यकर्ता और काशीवासी बीएचयू पहुंचेंगे। शहर के कार्यकर्ता अपने साधन से और दूर दराज के कार्यकर्ता बसों के माध्यम से आएंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी अपने घर से कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल जुलूस लेकर जनसभा स्थल पर जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्र अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन में सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. आरपी पाठक ने  ब्रजनाथ छात्रावास, आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों में पौधा लगाये। उधर, महिला महाविद्यालय गेट, विश्वनाथ मंदिर के सामने समेत तीन जगहों पर छात्राओं ने 68 दीप जलाकर मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। 
 
विज्ञापन

बीएचयू में प्रधानमंत्री की सभा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था

PM modi historical rally in bhu today
- फोटो : अमर उजाला
- फूलपुर, हरहुआ, बड़ागांव, जंसा, लोहता, कपसेठी, मिर्जामुराद की तरफ  से आने वाली बसें और वाहन कपसेठी, जंसा होते हुए एनएच-2 से अमरा अखरी, डाफी होकर सीर गेट से प्रवेश कर बीएचयू स्थित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।

- चोलापुर, चौबेपुर, सारनाथ एवं नगर क्षेत्र से आने वाली बसें और अन्य वाहन चौकाघाट, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, डीएलडब्लू गेट, भिखारीपुर से अमरा अखरी होकर डाफी टोल प्लाजा होते हुए सीर गेट से प्रवेश करेंगे।

- बीएचयू में सभा के दौरान आने वाले लोगों के वाहन मधुबन तिराहे के पास बने पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।
- प्रधानमंत्री के शहर प्रवास तक सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे। यातायात संबंधी प्रतिबंधों से शव वाहन और एंबुलेंस मुक्त रहेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed