फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

68वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था, ये मिला प्रसाद

Tue, 18 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
PM modi worship at kashi vishwanath temple on his birthday
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68वें जन्मदिन पर सोमवार देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
PM modi worship at kashi vishwanath temple on his birthday
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री ने नैवेद्य के साथ षोडषोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। आशीर्वाद स्वरूप ब्राह्मणों ने उनके हाथ में रक्षासूत्र और ललाट पर तिलक लगाया। इसके बाद उनको जन्मदिन पर पंचमुखी रुद्राक्ष, पंचफल और लाल पेड़ा दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्तार के लिए कॉरिडोर के बारे में भी जानकारी ली।

 
PM modi worship at kashi vishwanath temple on his birthday
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ डीरेका से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा और बांस फाटक होते हुए 9:15 बजे छत्ता द्वार पहुंचे। गेट नंबर चार से प्रवेश कर वह 9:18 बजे पर गर्भ गृह में पहुंच गए। वहां पं. टेक नारायण उपाध्याय के आचार्यत्व में श्रीकांत मिश्रा, राजेश पाठक, नर्वदेश्वर पांडेय और ओम प्रकाश ने मंत्रोच्चार के बीच बाबा को दूध, दही, घी, गंगा जल, शहद से बाबा को स्नान करवाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi worship at kashi vishwanath temple on his birthday
varanasi - फोटो : amar ujala
यज्ञोपवीत चढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री ने केसर, चंदन का लेप लगाकर रोली का तिलक किया और पांच प्रकार के पुष्पों से बनी माला अर्पित की।  इसके बाद को उन्होंने घी की दीपक से आरती की। बाबा पांच प्रकार के फल और मिष्ठान चढ़ाया। इसके बाद उनके जन्मदिन के अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से पंचमुखी रुद्राक्ष की माला और लाल पेड़ा का प्रसाद दिया गया।
 
विज्ञापन
PM modi worship at kashi vishwanath temple on his birthday
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ गेट से ज्ञानवापी परिसर में गए और वहां चल रहे मंदिर कॉरिडार के कार्यों का अवलोकन किया। बीच-बीच में कमिश्नर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी से जानकारी भी लेते रहे। आगे बढ़ते हुए उन्होंने ज्ञानवापी में स्थित धर्म कूप के बाएं रास्ते पर मस्जिद की बैरिकेडिंग के साथ रानी भवानी गेट पर हाथ धोए और गेट नंबर चार की ओर निकल गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed