{"_id":"600941bc8ebc3e30d030a54a","slug":"shikhar-dhawan-joins-ganga-aarti-muffled-blanket-to-hide-identity-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन, पहचान छिपाने के लिए ओढ़ा कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन, पहचान छिपाने के लिए ओढ़ा कंबल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को गंगा सेवा निधि की आरती में शामिल होने पहुंच गए। भीड़ में उन्हें कोई पहचान ना सके, इसलिए उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
2 of 5
नीले रंग का कंबल ओढ़ कर धवन ने अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ में कुछ लोगों ने शिखर धवन को पहचान लिया। शिखर धवन बनारस में धार्मिक यात्रा पर आए हैं। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर ओमकारा फिल्म के एक चर्चित गीत के साथ एक वीडियो भी वायरल किया। माथे पर त्रिपुंड लगाए शिखर धवन एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिखर धवन ने बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी।
- फोटो : अमर उजाला
शिखर धवन मंगलवार देर शाम वाराणसी के बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने भी पहुंचे थे। वह काशी में अपनी धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे। उन्होंने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
4 of 5
सप्तऋषि आरती खत्म होने के ठीक बाद शिखर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान मास्क और कंबल से मुंह ढंक कर उन्होंने अपनी पहचान छिपाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें पहचान गए। इसके साथ ही हाथ मिलाने और बधाई देने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
5 of 5
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन के बाद प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी का भी मौका दिया। रात करीब नौ बजे शिखर मंदिर से प्रस्थान कर गए। कालभैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन के साथ बाबा की आरती की और तेल अर्पित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।