{"_id":"6007d1bd8ebc3e30c907c614","slug":"ram-mandir-nirman-donation-kashi-muslim-girl-has-written-shree-ram-on-her-hand-during-bhoomi-poojan-will-visit-after-construction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण में दान: मुस्लिम युवती भूमि पूजन के दौरान हाथ पर लिखवा चुकी है श्रीराम, निर्माण के बाद करेंगी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण में दान: मुस्लिम युवती भूमि पूजन के दौरान हाथ पर लिखवा चुकी है श्रीराम, निर्माण के बाद करेंगी दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इकरा अनवर ने हाथ पर लिखवाया श्री राम।
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
राम मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ग के लोग बढ़चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक मुस्लिम युवती ने भी राम मंदिर के निर्माण में दान कर धार्मिक समरसता का संदेश दिया है, जिसकी लोग मिसाल दे रहे हैं। मुस्लिम युवती और लॉ की छात्रा इकरा अनवर खान ने भी 11 हजार रुपये का चेक दान में दिया है। लेकिन इससे पहले वो भूमि पूजन के दौरान भी एक और मिसाल पेश कर चुकी हैं।
Trending Videos
2 of 5
इकरा अनवर ने किया दान।
मंगलवार को अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को उनके आवास पर इकरा खान ने चेक सौंपा। इकरा ने कहा कि भगवान राम उनके पूर्वज हैं। अयोध्या में मंदिर बनने के लिए मैंने छोटा सा सहयोग दिया है। मैंने सियासत करने वालों को जवाब दिया है कि धर्म अलग-अलग नहीं होते हैं। धर्म एक है और वह है इंसान का धर्म। मैं एक इंसान के रूप में राम मंदिर निर्माण में भागी बन रही हूं, जिसकी मुझे खुशी है। मंदिर बनने के बाद मैं श्री राम के दर्शन के लिए भी जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इकरा अनवर ने किया दान।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि इकरा अनवर ऐसी पहली मुस्लिम युवती हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह में 11 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से दी है।
4 of 5
इकरा अनवर ने किया दान।
- फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन के समय श्री राम लिखवाया
अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर छात्रा इकरा अनवर ने भी अपने हाथों पर श्रीराम का टैटू बनवाया था। चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर निवासी इकरा ने बताया कि श्रीराम से बड़ा कोई भगवान नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
सालों बाद श्रीराम ऐतिहासिक पल के हम सभी साक्षी बने। इस पल को यादगार बनाने के लिए ही हाथ पर टैटू बनाया था। इकरा के टैटू बनवाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। इकरा के पिता अनवर और भाई यासिर भी श्रीराम मंदिर के निर्माण से खुश हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।