फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीआई एक्स्पो 2021: खरीदारों को लुभा रहा ये खास महाभारत रथ, लखनवी चिकन मास्क के भी लोग हैं दीवाने

Tue, 19 Jan 2021 09:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 19 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
GI Expo 2021: This special Mahabharat Rath is attracting buyers
कांच का बना महाभारत रथ - फोटो : अमर उजाला

हुनर से रोजगार, यूपी से विदेश तक कारोबार को धार देते हुए बनारस में आयोजित सात दिवसीय जीआई उत्पाद प्रदर्शनी- 2021 में एक से बढ़कर एक हुनर का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर के जीआई उत्पादों से बड़ालालपुर के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का कॉमन हाल सज चुका है।



सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ यहां उमड़ रही है। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रदर्शनी का वर्चुअल अवलोकन करेंगे। जीआई उत्पाद प्रदर्शनी में बनारसी वूडेन लेक्कर वेयर ग्राहकों को काफी भा रहा है।

GI Expo 2021: This special Mahabharat Rath is attracting buyers
कांच की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

लकड़ी के लैंप और लकड़ी के हैंड बैग की सुंदरता देखते ही बन रही है। लखनऊ चिकन के टू लेयर मास्क भी प्रदर्शनी में खास है। इसके अलावा कांच के लिए मशहूर फिरोजाबाद के कांच उत्पाद स्टाल से लोगों की नजर नहीं हट रही।

सूर्य नमस्कार, योगा करते हुए उत्पाद काफी पसंद किए जा रहे हैं, इसी स्टाल पर एक लाख रुपये कीमत में मिल रहा महाभारत का अर्जुन रथ भी कांच का बहुत सुंदर है।

GI Expo 2021: This special Mahabharat Rath is attracting buyers
कांच के उत्पाद देखतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सीट ग्लास से बने शिवलिंग 8 हजार में बिक रहा है। ग्लास के ऐसे दीपदान है कि जलाने पर उसका रंग काला नहीं पड़ेगा। इसी तरह मिर्जापुरी दरी और स्वच्छता अभियान को प्रर्दशित करते हुए उत्पाद भी ग्राहकों को पसंद आ रहा है। लखनऊ चिकनकारी स्टाल संचालक शुभम जैन व आकर्षी ने बताया कि चिकन व जारजेट कपड़े में मास्क लोगों को पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
GI Expo 2021: This special Mahabharat Rath is attracting buyers
हैंडबैग दिखाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही सूट, दुपट्टा, कुर्ती भी युवतियां पसंद कर रही हैं। फिरोजाबाद कांच उत्पाद स्टाल संचालक परितोष ने बताया कि 150 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के उत्पाद उपलब्ध है। लकड़ी के खिलौने और लेक्कर वेयर स्टाल के राज कुमार ने बताया कि हमारे स्टाल पर इस समय यूके लिप्टस लकड़ी से बना हुआ हैंड बैग पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
GI Expo 2021: This special Mahabharat Rath is attracting buyers
मास्क दिखाती महिला दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

यह वहीं हैंड बैग है, जिसे साल भर पूर्व 16 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएफसी में आयोजित काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम के दौरान हाथों में उठाकर देखा था। तब उस समय यह लकड़ी का बैग सादा था और अब इस पर डिजाइनर पेंटिंग सहित अन्य कारीगरी भी की गई है।

प्रदर्शनी में 28 जीआई उत्पादों के 50 स्टाल लगाए गए हैं। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह व उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन भी प्रदर्शनी को बढ़ावा मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed