काशी में सोमवार की सुबह धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई लेकिन, गलन के कारण कुछ लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। वहीं धूप से राहत मिलने पर कुछ लोगों के जैकेट उतरने लगे। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं अन्य दिनों की तुलना में आज घाटों से लेकर बाजारों तक चहल- पहल रहेगी।
Varanasi Weather: काशी में खिली धूप तो सर्दी से मिली राहत, घाटों पर बढ़ी चहल-पहल; तस्वीरों में देखें एक झलक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:42 PM IST
सार
वाराणसी में सोमवार की सुबह कोहरा छाया लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली तो सर्दी से लोगों को मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी तक सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन