सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Batala Four Youths Killed in Highway Crash

बटाला में भीषण हादसा: हाईवे पर दुर्घटना में चार युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑल्टो के उड़े परखच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसा मंगलवार सुबह सुबह करीब चार बजे हुआ। मृतकों में तीन पठानकोट के और एक जम्मू का रहने वाला है। कार की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Accident in Batala Four Youths Killed in Highway Crash
बटाला में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कस्बा नौशहरा मझा सिंह के पास एक सड़क हादसे में एक कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार पठानकोट से बटाला की तरफ जा रही थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह सुबह करीब चार बजे हुआ। मृतकों में तीन पठानकोट के और एक जम्मू का रहने वाला है। कार की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सुबह चार बजे फोन आया था कि नेशनल हाईवे के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक पठानकोट के टीचर कॉलोनी के रहने वाले हैं। मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश कुमार निवासी सुजानपुर, विनोद कुमार निवासी सरना (पठानकोट), राही निवासी जम्मू और बिक्रम निवासी न्यू टीचर कॉलोनी पठानकोट के रूप में हुई है। फिलहाल मृतकों के वारिसों का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed