{"_id":"6a5900c90cefff73290faae3","slug":"elderly-man-shot-dead-in-moga-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक साइड करने को लेकर हुआ विवाद: आरोपी ने बुजुर्ग पर दागी गोलियां, उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक साइड करने को लेकर हुआ विवाद: आरोपी ने बुजुर्ग पर दागी गोलियां, उतारा मौत के घाट
Thu, 16 Jul 2026 09:33 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:33 PM IST
सार
बाइक किनारे करने की बात को लेकर पंजाब के मोगा में एक शख्स ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक बिजली विभाग का रिटयार्ड कर्मचारी था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मोगा में बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के गांव दोधर शर्की में बाइक साइड करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक निर्मल सिंह गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी अपनी बुलेट सड़क के बीच खड़ी कर खड़ा था।
बाइक साइड करने को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह ने गुरप्रीत से बाइक साइड में लगाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुरप्रीत सिंह ने निर्मल सिंह पर दो गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक बिजली विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले भी गुरप्रीत सिंह का एक स्कूल बस चालक के साथ बाइक साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वह करीब 10 दिन पहले ही मनीला से गांव लौटा था और उसके खिलाफ पहले से भी मारपीट और झगड़े के मामले दर्ज हैं। निर्मल सिंह की उम्र 65 साल थी और वह बिजली बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया।
हरदीप सिंह ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था और न ही उनका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा था। वह घर से बाइक पर बाल कटवाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी अपनी बुलेट बाइक बीच सड़क पर खड़ी किए हुआ था। जब उनके पिता ने उससे बाइक साइड करने के लिए कहा, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उन पर गोली चला दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।