फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM Modi visit to Punjab and Haryana

पंजाब-हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी: जालंधर में देंगे करोड़ों की सौगात, X पर पोस्ट कर दिया ये संदेश

Thu, 16 Jul 2026 09:13 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 09:13 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर दौरे पर पीएम मोदी 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने अपने दौरे से पहले X पर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
PM Modi visit to Punjab and Haryana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पंजाब दौरे के संदर्भ में खासे उत्साहित हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे पंजाब के जालंधर दौरे के दौरान 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, इस दौरान कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं का भी शुभारंभ होगा, जिनसे श्री आनंदपुर साहिब और मां चिंतपूर्णी मंदिर तक रेल संपर्क बेहतर होगा। वहीं, अमृतसर-वाराणसी के बीच नई रेल सेवा शुरू होने से देश के दो प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों के बीच आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं उनका विकास स्थानीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखकर किया गया है। यह पहल 'विकास भी, विरासत भी' की सोच को साकार करती है।


प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वह हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों से मिलने तथा रेलवे, स्वास्थ्य, संस्कृति, कनेक्टिविटी, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों का आम लोगों, विशेषकर युवाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed